Explore

Search

July 1, 2026 1:21 am

लेटेस्ट न्यूज़

मात्र 24 घण्टे के अन्दर अपहरण कर हत्या करने वाले 02 अभियुक्तों को इटावा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

इटावा पुलिस

कब्जे से घटना में प्रयुक्त गमछा, जली हुयी स्कूटी(मृतका की), 01 कार (टाटा टिआगो) एवं 02 मोबाइल किये गये बरामद

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा  संजय कुमार के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी नगर इटावा के कुशल नेतृत्व में एसओजी/सर्विलान्स टीम एवं थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गयी कार्यवाही ।

घटना का संक्षिप्त विवरण

11.04.2025 को थाना फ्रेण्डस कालोनी क्षेत्रान्तर्गत निवासिनी द्वारा थाना सिविल लाइन पर विपक्षी सुरेन्द्र यादव उर्फ वाला एवं उसके साथी द्वारा वादिनी की बहिन उम्र 24 वर्ष को  07.04.2025 को समय करीब 09.00 बजे रात्रि में आईटीआई चौराहा व मैनपुरी फाटक के बीच से अपहरण कर लेने के संबंध में लिखित तहरीरी सूचना दी गयी । सूचना पर तत्काल थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 63/2025 धारा 87/61(2)/326/351(2) बीएनएस व धारा 3(1)(द)/3(1)(ध)/3(2)(va) SC/ST एक्ट पंजीकृत किया गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुये जनपद स्तर से अपहृता की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया ।

गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण

अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं अपहरण की घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में पुलिस टीमें निरन्तर प्रयासरत थी एवं गठित पुलिस टीमों द्वारा मु0अ0सं0 63/2025 से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु इलेक्ट्रॉनिक एवं मैनुअल साक्ष्यों को एकत्रित कर लोहन्ना चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग की जा रही थी । इसी दौरान प्राप्त आपराधिक अभिसूचना के आधार पर 02 अभियुक्तों को निर्माणाधीन केदारेश्वर मन्दिर के पास से समय 12.25 बजे गिरफ्तार किया गया ।

 पुलिस पूछताछ

पकड़े गये अभियुक्त शिवेन्द्र से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि मेरा अंजली से प्रेम प्रसंग था 07/08.04.2025 की रात्रि को हम लोगों ने शराब पी रखी थी इसी दौरान महिला द्वारा पैंसों की माँग करने पर मेरा उससे विवाद हो गया और गमछा का प्रयोग कर मैंने उसका गला घोंट दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी और शव को छिपाने के उद्देश्य से यमुना नदी के पुल पर जाकर शव को अपने साथी गौरव की सहायता से नदी में फेंक दिया था तथा उसकी स्कूटी को जला दिया था ।

अभियुक्तों की निशादेही के आधार पर घटना में प्रयुक्त गमछा, टाटा टिआगो कार को बरामद किया गया ।

मृतका का शव थाना इकदिल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हडौली सुन्वासा के पास यमुना नदी के अन्दर से बरामद कर लिया गया है ।

उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 63/2025 धारा 87/61(2)/326/351(2) बीएनएस व धारा 3(1)(द)/3(1)(ध)/3(2)(va) SC/ST एक्ट में धारा 87 बीएनएस का लोप किया गया एवं धारा 103(1)/140(1)/238 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी ।

 

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. शिवेन्द्र यादव उर्फ वाला जी पुत्र महेश सिंह यादव निवासी रणवीर नगर थाना फ्रेण्डस कालोनी जनपद इटावा उम्र 26 वर्ष ।

2. गौरव कश्यप पुत्र राजू कश्यप निवासी मुन्नी का अड्डा थाना सिविल लाइन जनपद इटावा उम्र 19 वर्ष ।

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0 63/2025 धारा 140(1)/103(1)/238/61(2)/326/351(2) बीएनएस व धारा 3(1)(द)/3(1)(ध)/3(2)(va) SC/ST एक्ट थाना सिविल लाइन जनपद इटावा ।

बरामदगी

1. 01 गमछा (घटना में प्रयुक्त)

2. 01 मृतका की *(स्कूटी जली हुयी)*

3. 02 मोबाइल

4. 01 कार टाटा टिआगो (घटना में प्रयुक्त )

पुलिस टीम-प्रथम टीमः- क्षेत्राधिकारी नगर श्री रामगोपाल शर्मा, उ0नि0 समित चौधरी प्रभारी एसओजी, उ0नि0 नागेन्द्र चौधरी प्रभारी सर्विलान्स मय टीम ।

द्वितीय टीमः- निरी0 विक्रम सिंह प्रभारी थाना सिविल लाइन, निरी0 राजा दुबे, उ0नि0 रविन्द्र सिंह, हे0का0 महेन्द्र सिंह, का0 कर्मवीर, का0 गोपाल पाठक, का0 कमरूद्दीन, का0 पंकज कुमार, का0 गोविन्द, का0 रंजीत, हे0का0 चालक संदीप कुमार ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर