Explore

Search

February 17, 2026 5:14 am

अखिलेश यादव संघ और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के इशारों पर काम कर रहे हैं इनसे दलित, पिछड़े, मुस्लिम व अन्य अल्पसंख्यक समाज का कोई भला होने वाला नहीं: स्वामी प्रसाद मौर्य 

सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर हमला भाजपा की एक सोची समझी साजिश है इसके विरोध में अखिलेश यादव को खुलकर सड़क पर आना चाहिए था रामजीलाल सुमन के घर पर गुंडे बदमाश और मवालियों ने उनके घर पर हमला उस समय किया जब प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी आगरा में थे

 

रामजीलाल सुमन ने जो कुछ कहा मैं उससे सहमत हूं उन्होंने वही कहा जो इतिहास में अंकित है

 

इटावा। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि करणी सेना को यह ज्ञात होना चाहिए कि परशुराम ने 21 बार क्षत्रियों को, धरती विहीन किया। ऐसा हम नहीं कह रहे इतिहास कह रहा है क्या उनके विरुद्ध करणी सेना ने कोई कार्यवाही की, नहीं कर सकते क्योंकि वह भगवान है और ब्राह्मण है जिसके लिए उनकी पूजा हो रही है बादशाह औरंगजेब के बारे में कहा जाता है कि उसने अपने बाप को कैद कर दिया भाइयों को मरवा दिया इसलिए वह क्रूर था और जिन परशुराम जी ने 21 बार धरती से क्षत्रियों का विनाश किया वह भगवान है। औरंगजेब का मुद्दा एक सोची समझी साजिश के तहत संघ व भाजपा ने घृणा नफरत फैलाने के लिए उठाया है ताकि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी दोनों लोग अपनी डबल इंजन की सरकार की असफलतायों को छुपा कर मूल समस्याओं से जनता का ध्यान हटा सके स्वामी जी ने कहा कि आज देश में महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार चरम पर है किसान समस्या ग्रस्त है और उसका परिवार भूखा नंगा फटेहाल है पढ़े-लिखे करोड़ों बेरोजगार दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं मोदी की सरकार ने सरकारी संस्थाओं को अडानी अंबानी जैसे चंद धन्ना सेठों को कौड़ियों के दामों बेच रहे है भाजपा सरकार उद्योगपतियों की सरकार है इससे आम जनता की जन समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि हम तथ्य को उजागर करके संघ व भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को बेनकाब करते थे जो अखिलेश यादव,डिंपल यादव, प्रोफेसर रामगोपाल यादव को पसंद नहीं था और हमारे द्वारा कही गई सच्चाई को हमारे निजी विचार बताकर संघ व भाजपा को मजबूत करते थे इसलिए हमने समाजवादी पार्टी छोड़ दी। प्रेस वार्ता में एक सवाल के जवाब में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि हम वक्फ़ संशोधन बिल के विरोध में खडे हैं मोदी सरकार वक्फ़ की जमीनों को पूंजीपतियों के हाथों में सौंप देना चाहती है यह संविधान विरोधी कार्य है मैं इसकी कटु निन्दा करता हूं। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि संघ और उसके पोषित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं भारतीय संविधान के आर्टिकल 15 में साफ लिखा हुआ है की सभी धर्म और संप्रदाय के लोगों को अपने धर्म के अनुसार चलने की खुली आजादी है कि वह अपने धर्म में की गई व्यवस्थाओं के अनुसार चलने की खुली छूट व स्वतंत्रता है सरकारी विभागों का निजीकरण हो या वक्फ़ संशोधन बिल यह सीधा सीधा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान पर कुठाराघात है इसे अपनी जनता पार्टी कभी स्वीकार नहीं करेगी और संविधान और लोकतंत्र विरोधी शक्तियों का सड़क पर आकर सामना करेगी।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि रामजीलाल सुमन एक दलित बिरादर के सांसद हैं इसलिए उनके मकान पर जाकर गुंडे बदमाश और मवालियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा में उपस्थित होते हुए भी उनके घर में हमला करके तोड़फोड़ की अगर वह दलित सांसद ना होकर ब्राह्मण व ठाकुर सांसद होते तो करणी सेना इस प्रकार की हिम्मत नहीं जुटा सकती थी अखिलेश यादव को अपने दलित सांसद की सुरक्षा करने के लिए मुखर होना चाहिए था और देश व समाज देश की जनता को संविधान व लोकतंत्र विरोधी आतताइयों को सबक सिखाने के लिए सड़कों पर उतर आना चाहिए था अखिलेश के साथ सभी संविधान लोकतंत्र व धर्मनिरपेक्षता के पक्षधर सारे समाज के लोग आतताईयों को सबक सिखाने के लिए अखिलेश यादव के साथ खड़े हो जाते। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि पीडीए का कचूमर तो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निकालकर प्रतिपक्ष का नेता माता प्रसाद पाण्डेय को बनाकर अपनी रीत व नीति को स्पष्ट कर दिया है उन्होंने कबीर के दोहे के साथ अपनी बात का अन्त किया।

जाका गुर भी अंधला, चेला बरा निरंध। अंधे अंधा ठेलिया दोनों कूप पड़ंत।।

प्रेस वार्ता में अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ अमर आशियाना होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में बसपा सुप्रीमो सांसद मान्यवर कांशीराम जी के इटावा लोकसभा चुनाव प्रभारी रहे, कौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक एवं सियासी अखाड़ा के संपादक खादिम अब्बास, इंसानी भाईचारा बनाओ समिति के राष्ट्रीय संरक्षक एवं इस्लाम पार्टी हिन्द के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ एस अकमल, इंसानी भाईचारा प्रेम सदभाव बनाओ समिति के अध्यक्ष आमीन भाई, पूर्व मंत्री भगौती प्रसाद सागर, माननीय दिलीप चौधरी, अपनी जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोरी सुभाष लहरी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर