Explore

Search

September 16, 2026 12:24 pm

लेटेस्ट न्यूज़

लुधियानी चौराहे पर दो बाइको की हुई भिडन्त में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ

बकेवर। बकेवर भरथना मार्ग स्थित लुधियानी चौराहे पर दो बाइको की हुई भिडन्त में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ चिकित्सक ने 30वर्षीय युवक को मृत घोषित कर दिया।

भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम झिदुआ निवासी मोनू पुत्र अवनीश बुधवार की दोपहर बकेवर से भरथना की ओर जा रहा था जैसे ही उसकी बाइक लुधियानी चौराहे के सामने पहुँची कि तभी लुधियानी गांव की ओर तेज गति से आ रहे बाइक सवार लोगो ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिसके कारण मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।जब कि दूसरे हुए बाइक सवार वही एक लकड़ी के खोखे में जा घुसे और बाइक छोड़कर दोनो भाग गये।घटना की जानकारी आपस पास के दुकानदारो ने पुलिस को दी उप निरीक्षक बिनीत पाण्डेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे और गंभीर से घायल युवक को इलाज के एम्बुलेंस बुलाकर 50शैय्या अस्पताल बकेवर भिजवाया जहाँ चिकित्सक ने चेकप करने के बाद 30वर्षीय मोनू को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना जैसे ही परिजनो को हुई तो घर में कोहराम मच गया।पुलिस ने मृतक युवक का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर इटावा भिजवा दिया।जब कि दोनो क्षतिग्रस्त बाइको को थाना में दाखिल कर दिया।

बुधवार की दोपहर बकेवर से सवारियाँ बैठाकर भरथना जा रहे आटो चालक का संतुलन बिगड जाने से आटो सती मंदिर के पास पलट गया जिसमें बैठी सवारियाँ आटो के नीचे दबकर घायल हो गई आटो के नीचे दबी सवारियो की चीख पुकार सुनकर आते जाते राहगीर रूक गये पल्टे आटो को सीधा कर सवारियो को बाहर निकला जिसमें गौरव चौहान निवासी भरथना व राजरानी आजाद नगर फिरोजाबाद घायल हो गए राहगीरो ने एम्बुलेंस बुलाकर दोनो घायलो को इलाज के लिए 50शैय्या अस्पताल बकेवर भिजवाया जहाँ चिकित्सक ने इलाज करने के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर