इटावा स्टेशन पर अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी अमन कादयान का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। इटावा ताइक्वांडो के सचिव हिमांशु यादव द्वारा उन्हें गुलदस्ता भेंट कर तथा अन्य पदाधिकारियों यथा कोषाध्यक्ष नबीला, सचसचिव हरगोविंद सिंह, मीडिया प्रभारी तरुणरंजन गुप्ता, प्रबंधन प्रमुख श्यामजी सक्सेना द्वारा उनको फूलमाएं पहना कर और बच्चों द्वारा उनकी आरती कर एवं फूल बरसा कर भव्य स्वागत किया गया। अमन ने अपने स्वागत पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि वे आगामी कैंप में खिलाड़ियों से मिलने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
सचिव हिमांशु यादव ने जानकारी दी कि अमन इटावा ताइक्वांडो संघ के द्वारा प्रशिक्षण शिविर की अगुवाई के लिए आमंत्रित किए गए है। वे चार दिवसीय एडवांस ट्रेनिंग कैंप में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। वे खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण पद्धतियों से अवगत कराते हुए उनको अपने खेल अनुभव और फाइटिंग टिप्स साझा करेंगे। यह प्रशिक्षण शिवर श्री राम विला(भरथना रोड, अशोक नगर) में आयोजित हो रहा है। इससे खिलाड़ियों को अपने खेल को अधिक कुशाल बनाने में सहायता मिलेगी। जो उनको विभिन्न ताइक्वांडो स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन में सहायक होगी।









