Explore

Search

February 17, 2026 7:52 am

शॉर्ट सर्किट से अशोका टेलर्स में आग, 15 लाख का नुकसान, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू 

इटावा (नौरंगाबाद) – शहर के नौरंगाबाद स्थित अशोका टेलर्स की दुकान में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दुकान में रखे रेडीमेड गारमेंट्स जलकर खाक हो गए, जिससे लगभग 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

 

समय रहते आग पर पाया काबू

 

आग लगने की सूचना मिलते ही दुकान मालिक अशोक पोरवाल तुरंत मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर समय रहते काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

 

 व्यापारी संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे

 

घटना की जानकारी मिलते ही उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, और रेडीमेड एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देव गुप्ता मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित व्यापारी को सहायता देने की मांग की।

 

 व्यापारियों ने की मुआवजे की मांग

 

व्यापारी संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित दुकानदार को आर्थिक सहायता दी जाए और बाजार में सुरक्षा उपायों को मजबूत किया जाए ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

 

 सावधानी बरतने की अपील

 

विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी के मौसम में शॉर्ट सर्किट की घटनाएं बढ़ सकती हैं, इसलिए सभी व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी उपकरण रखने और समय-समय पर वायरिंग की जांच करवाने की सलाह दी गई है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर