Explore

Search

April 22, 2026 11:15 pm

उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला कमेटी का विस्तार, आलोक गुप्ता एंव हिमांशु सैनी को मिला जिला उपाध्यक्ष का दायित्व

इटावा पुरबिया टोला के के इंटर कालेज के पास स्थित इटावा शूटिंग क्लब में आयोजित कार्यक्रम में क्लब के संचालक आलोक गुप्ता एंव हिमांशु सैनी को उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला कमेटी में जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित एंव महामंत्री रिषी पोरवाल नें जिलाउपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा,

जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित नें बताया कि दोनों पदाधिकारियों नें भारतीय उघोग व्यापार मंडल श्री रविकांत गर्ग गुट से त्याग पत्र देकर संगठन की सदस्यता ग्रहण की है, उनकी व्यापारी हित में सक्रियता देखते हुए जिलाउपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।

नवनियुक्त उपाध्यक्षयों नें बताया कि पूर्व का उनका संगठन कहीं धरातल पर सक्रिय नहीं था इसलिए इस्तीफा देकर जिले के सबसे सक्रिय व्यापार मंडल मे जुड़े हैं और संगठन को मजबूत कर व्यापारियों के हित मे काम करेंगे

इस अवसर पर मौजूद शहर अध्यक्ष संजय वर्मा, जिला अध्यक्ष उघोग मंच भारतेन्द्र भारद्वाज, महिला जिलाध्यक्ष अर्चना कुशवाहा, रेडिमेड ऐसोसिएशन के अध्यक्ष देव गुप्ता, शहर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, लाइन पार महिला अध्यक्ष ममता दुबे, महिला जिलासंगठन मंत्री बंदना वर्मा, शहर उपाध्यक्ष ज्योति पालीवाल, जिला सचिव गौरव सिंह यादव, प्रिन्सी यादव, शनि यादव आदि पदाधिकारियों नें नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर