Explore

Search

August 7, 2026 2:06 am

लेटेस्ट न्यूज़

महिला सुरक्षा विशेष दल इटावा द्वारा महिलाओं/छात्राओं को किया गया जागरुक,साइबर अपराध से बचाव के बताये तरीके

मिशन शक्ति अभियान के तहत समस्त थानों पर गठित जनपदीय महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा महिलाओं/छात्राओं को किया गया जागरुक ।

साइबर अपराध से बचाव के बताये तरीके

जनपद इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के निर्देशन मे मिशन शक्ति अभियान के दृष्टिगत 24.02.2025 को जनपद के समस्त थानों में गठित महिला सुरक्षा दल द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु महिला एवं बच्चों से सम्बन्धित समस्याओं एवं मुद्दों पर समझ बनाना व घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पॉक्सो, बाल विवाह प्रतिषेध व महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध प्रमुख अपराधों की जानकारी दी  व महिला हिंसा से संबंधित अन्य शिकायतों के निवारण हेतु 1. वीमेन पावर लाइन (1090) 2. पुलिस आपातकालीन सेवा (112) 3. सीएम हेल्पलाइन नंबर (1076) 4. चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर (1098) 5. वन स्टाप सेन्टर (181) 6. साइबर हेल्पलाइन नंबर (1930) 7. स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर (102) 8. एम्बुलेन्स सेवा (108) 9. जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरूक किया गया । मिशन-शक्ति-अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों द्वारा पुलिस की पाठशाला/चौपाल लगाकर जागरूकता के क्रम में महिलाओं/छात्राओं को जागरुक किया गया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर