इटावा। महाशिवरात्रि,रमज़ान एवं होली को लेकर शहर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक सदर एसडीएम विक्रम सिंह राघव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में नगर क्षेत्राधिकारी रामगोपाल शर्मा, शहर कोतवाल विक्रम सिंह सहित शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सदर एस डी एम विक्रम सिंह राघव ने कहा कि सभी को मिलकर आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मानना है और गंगा जमुनी तहज़ीब बनाये रखना है किसी भी समस्या के और अराजकता के लिये पुलिस को सूचित करें ।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने त्योहारों को लेकर मंदिरों एवं मस्जिदों के पास साफ- सफ़ाई की मांग की।
जिला प्रवक्ता इकरार अहमद ने कहां शिवरात्रि पर प्रमुख स्थानों पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए साथ ही होली और रमज़ान पर बिना कटौती बिजली दिए जाने और आवारा जानवरों से सड़कों को मुक्त किए जाने की माँग रखी।
युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा ने कहा होलिका दहन के स्थान पर साफ सफाई एवं बिजली के तारों को व्यवस्थित किया जाए।
इस बैठक में आलोक दीक्षित, अब्दुल मन्नान राईन, आकाश सोनी, सचिन कठेरिया, गुलशेर ,आदि उपस्थित रहे।
Author: Mohammed irfan












