Explore

Search

February 17, 2026 2:41 pm

हस्सान वारिस बने समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के वार्ड अध्यक्ष, क्षेत्र में हर्ष का माहौल

इटावा। समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष फरहान शकील ने पार्टी के प्रति हस्सान वारिस की मेहनत और समर्पण को देखते हुए उन्हें उर्दू मोहल्ला वार्ड अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र में हर्ष का माहौल देखने को मिला।

वार्ड अध्यक्ष बनने के बाद हस्सान वारिस का स्थानीय निवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें फूल मालाओं से सम्मानित किया गया, मिठाई खिलाई गई और बधाइयों का तांता लग गया। मोहल्ले के लोगों ने इस नियुक्ति को क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।

इस अवसर पर मोबीन वारसी, सलीम अहमद खान, आमिर खान, सिराज खान, आसिफ खान, मोना आरिफ हुसैन, रिक्की मोहम्मद इरफान, हनीफ उर्फ डब्बू समेत कई गणमान्य व्यक्तियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने हस्सान वारिस को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हस्सान वारिस ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह समाजवादी पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और वार्ड के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

इस नियुक्ति के बाद वार्ड में राजनीतिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है, साथ ही स्थानीय लोगों को भी नई उम्मीदें जागी हैं कि हस्सान वारिस के नेतृत्व में क्षेत्र का समुचित विकास होगा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर