Explore

Search

February 15, 2026 10:42 am

शब-ए-बारात पर लखनऊ में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन,बदले 16 इलाकों के रूट

लखनऊ।राजधानी लखनऊ में घर से निकलने से पहले एक बार ये खबर जरूर पढ़ लें।वरना आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है,क्योंकि गुरुवार रात को शब-ए-बरात का त्योहार मनाया जाएगा।इस दौरान राजधानी में पहले से ही ट्रैफिक को लेकर एहतिहात बरती गई है।गुरुवार शाम पांच बजे से शुक्रवार सुबह तक राजधानी के 16 इलाकों में रूट डायवर्जन रहेगा।

 

सीतापुर-मड़ियांव की ओर से आने वाले सभी प्रकार के वाहन डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग से पक्का पुल की ओर नहीं जा पाएंगे। ये वाहन 8 नंबर चौराहा,निराला नगर और आईटी चौराहा होकर जा जाएंगे।हरदोई रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन (रोडवेज बसों को छोड़कर) दुबग्गा पेट्रोल पम्प तिराहे से बालागंज,चौक की ओर नहीं जा पाएंगे।ये वाहन बुद्धेश्वर चौराहा,आईआईएम रोड,सीतापुर रोड होकर जाएंगे।

 

कैसरबाग बस अड्डा से सीतापुर की ओर जाने वाली रोडवेज बसें और भारी वाहन डालीगंज पुल से शाहमीना,पक्का पुल के बजाय डालीगंज पुल चौराहा से दाहिने आईटी चौराहा,निराला नगर,पुरनिया होते हुए जाएंगे।कैसरबाग बस अड्डा से हरदोई रोड की ओर जाने वाली रोडवेज बसें शाहमीना से पक्का पुल के बजाय तिराहे से बाएं मेडिकल कॉलेज,चरक चौराहा,कोनेश्वर चौराहा होते हुए जाएंगी।कैसरबाग,हजरतगंज की ओर से आने वाला सामान्य यातायात शाहमीना तिराहा से पक्का पुल के बजाय मेडिकल कॉलेज,चौक से कोनेश्वर या डालीगंज पुल चौराहे से दाहिने आईटी चौराहा होकर जाएगा।

 

पक्का पुल खदरा साइड तिराहा से सामान्य यातायात पक्का पुल चौक के बजाय नया पुल बन्धा रोड,डालीगंज बाजार होकर अपने गंतव्य को जाएगा। नीबू पार्क (रूमी गेट पुलिस चौकी) चौराहा से सामान्य यातायात बड़ इमामबाड़ा,पक्का पुल की ओर नहीं जा सकेगा।यह यातायात मेडिकल क्रास, चौक व नये पुल से होते हुए जाएगा।कोनेश्वर चौराहे से सामान्य यातायात नीबू पार्क चौराहा (रूमी गेट) की ओर नहीं जा पाएगा।यह यातायात चौक-बालागंज होकर को जाएगा।

 

रकाबगंज पुल से सामान्य यातायात नादान महल रोड (नक्खास) की ओर नहीं जा पाएगा। यह यातायात मेडिकल कालेज,नाका होकर जाएगा।राणा प्रताप चौराहे से आगे नया ओवरब्रिज ढाल से ऐशबाग की ओर सामान्य यातायात नहीं जाएगा।यह यातायात चारबाग,नत्था, मवैया होकर जाएगा।नाका हिंडोला चौराहा से बडे वाहन,चार पहिया वाहनों को ऐशबाग पुल की तरफ नहीं जा पाएंगे।ये वाहन रकाबगंज पुल,नत्था,मवैया होकर जाएंगे।दो पहिया वाहन मोतीनगर,राजेन्द्र नगर चौराहा से आगे और ऐशबाग पुल के नीचे ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा पाएंगे।ये वाहन मोतीनगर,राजेन्द्र नगर और ऐशबाग स्टेशन रोड,भूसामंडी होकर जाएंगे।

 

हैदरगंज तिराहा (लाल माधव) से ऐशबाग ईदगाह,ऐशबाग पुल की तरफ दो पहिया वाहनों के अलावा कोई भी चार पहिया

भारी वाहन नहीं जा पाएंगे।यह यातायात बुलाकी अड्डा,मिल एरिया होकर जाएंगे।स्टेशन रोड,कानपुर रोड से आने वाले भारी वाहन मवैया तिराहे से एवरेडी,मिलएरिया की ओर नहीं जा पाएंगे।ये वाहन चारबाग,आलमबाग होकर जाएंगे। आलमबाग चौराहे से भारी वाहन (लंगड़ा फाटक) बाबू जगजीवन राम अकादमी,एवरेडी,मिल एरिया की तरफ नहीं जा पाएंगे।ये वाहन आलमबाग,बाराबिरवा होकर जाएंगे।शांतिनगर चौराहे से सामान्य यातायात कुड़िया घाट की तरफ नही जा पाएगा।ये यातायात बालागंज चौराहा होते हुए जाएगा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर