
इटावा: अमेरिका द्वारा भारतीय नागरिकों के साथ किए गए अपमानजनक व्यवहार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। शास्त्री चौराहे पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर और अमेरिकी झंडे को आग के हवाले कर अपना आक्रोश जाहिर किया जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अमेरिका द्वारा भारतीय नागरिकों को हथकड़ी लगाकर वीडियो बनाना और फिर विदेश भेजना बेहद अपमानजनक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि जिस ट्रंप के लिए “नमस्ते ट्रंप” जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए, उसी ने भारतीयों का अपमान किया सरकार की चुप्पी पर सवाल कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सरकार अपने नागरिकों के सम्मान की रक्षा करने में विफल रही है। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार अमेरिका से इस मामले पर कड़ा विरोध दर्ज कराए और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए।
प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, पीसीसी सदस्य कोमल कुशवाह, शौजब रिज़वी, आसिफ जादरान, प्रमोद शंखवार, कुसुमला, लता उपाध्याय सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर अमेरिका की इस कार्रवाई की निंदा की और केंद्र सरकार से तुरंत उचित कदम उठाने की मांग की इस प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह संदेश दिया कि भारतीय नागरिकों के सम्मान से कोई भी समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।









