इटावा : मदरसा चिश्तिया अशरफुल उलूम विशुनबाग गाड़ीपुरा में तकरीब दसतार बन्दी का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुकर्रर खुसूसी हजरत सैयद गुलाम अब्दुल समद चिश्ती आस्ताने आलिया फफूंद शरीफ, सदारत हजरत मौलाना कमाल उद्दीन अशरफी पेश इमाम ईदगाह मेहमाने खुसूसी हजरत मौलाना जाहिद रजा, मेहमाने एजाजी हजरत हाफिज कारी सरफरा निजामी, मौलाना फुरकान रजा रहे। निजामत मौलाना सराफत हुसैन अशरफी ने की। कार्यक्रम के संयोजक मौलाना अब्दुल वाजिद अशरफी ने बताया कि हाफिज अहमद रजा कादरी, मो. नदीम नक्शबंदी व मोहम्मद यूनुस मदारी की दस्तार बंदी की गई उन्होंन कहा कि तीनों बच्चों ने कुरआन पाक हिफ्ज किया है। उस्ताद कारी उमर बरकाती, हाफिज अहमद अकबरी, हसीन अत्तारी ने तीनों बच्चों को पढ़ाया। दस्तार बंदी के मौके पर आए सभी लोगाें ने बच्चों को दुआओं से नवाजा और गुलपोशी कर उनकी हौसला अफजाई की। नाजिम कुरैशी, अशफाक अहमद अशरफी और उनकी पूरी टीम ने आए हुए मेहमानों का गुलपोशी करके इस्तकबाल किया। इस मौके पर हाजी गुड्डू मंसूरी, हाजी रईस चिश्ती, मुन्ना मंसूरी, औसाफ अशरफी, शारिक कादरी अशरफी, हाजी चांद मंसूरी, रेहान खां, हाफिज अहतशाम आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट न्यूज़
लाल केसरिया गमछा दिखाकर इंटरसिटी रोकी-आरपीएफ पुलिस ने पकड़कर कार्रवाई की
June 17, 2026
11:48 pm
कटरा बल सिंह में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
June 17, 2026
11:42 pm

मदरसे के तीन बच्चों ने किया कुरआन पाक पूरा










