शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़

अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाया गया ड्रिल

जनपद इटावा 07.02.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा, संजय कुमार द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तत्पश्चात परेड का निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाया गया ।

पुलिस बल को परेड ड्रिल के संबंध में जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, एवं शस्त्रों को खोलने एवं बंद करने के बारे में जानकारी दी गयी ।

तत्पश्चात गार्द, एमटी शाखा, यूपी 112 पीआरवी आदि का निरीक्षण किया । यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु निर्देश दिए गए ।

पुलिस लाइन में स्थित पुलिस मेस का निरीक्षण किया गया एवं मेस बने में भोजन को ग्रहण कर भोजन की गुणवत्ता चेक की गयी तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

परेड के उपरान्त महोदय द्वारा पुलिस लाइन आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर अद्यतन रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

इस दौरान अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।










