इटावा पुलिस 06.02.2025 अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री संजय कुमार के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर इटावा के कुशल नेतृत्व में *थाना फ्रेण्डस कालोनी पुलिस* द्वारा गयी कार्यवाही ।
घटना/गिरफ्तारी
जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम, वाँछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में 05/06.02.2025 की रात्रि को थाना फ्रेण्डस कालोनी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दतावली नहर पर गस्त की जा रही थी इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि कुछ व्यक्ति चोरी की मोटर साइकिलों के साथ लोकासई नहर पुल की ओर नहर की पटरी के किनारे बम्बिया के पास खड़े हैं । सूचना पर तत्काल थाना फ्रेण्डस कालोनी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये 03 व्यक्तियो को 03 मोटर साइकिल के साथ नहर की पटरी के किनारे बम्बिया के पास से समय 01.10 बजे रात्रि में गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस पूछताछ
पकड़े गये व्यक्तियों से पुलिस टीम द्वारा नाम पता पूछते हुये बरामद मोटर साइकिल के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि
1. 01 मोटर साइकिल एचएफ डीलक्स को हम लोगों ने मिलकर थाना फ्रेण्डस कालोनी क्षेत्र के शाक्य हॉस्पीटल के सामने से चोरी किया था जिसके सम्बन्ध में थाना फ्रेण्डस कालोनी पर मु0अ0सं0 33/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है
2. 01 मोटर साइकिल पैशन प्रो0 के सम्बन्ध में बताया कि यह मोटर साइकिल हम लोगों ने मिलकर थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोतीझील सरकारी हॉस्पीटल से चोरी की थी जिसके सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 25/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है । एवं मोटर साइकिल पर लगी फर्जी नम्बर प्लेट का प्रयोग पुलिस से बचाव हेतु करते हैं ।
3. 01 मोटर साइकिल पल्सर ( रंग काला ) के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि यह मोटर साइकिल हम लोगों ने मिलकर थाना सैफई के दुमिला से चोरी की थी जिसके सम्बन्ध में थाना सैफई पर मु0अ0सं0 21/2025 धारा 303(2) पंजीकृत है ।
गिरफ्तारी वं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना फ्रेण्डस कालोनी पर मु0अ0सं0 36/2025 धारा 317(2)/317(4)/317(5)/345(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया एवं मु0अ0सं0 33/2025 में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी ।*
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. राहुल कुमार पुत्र धनीराम शाक्य निवासी नगला चौधरी थाना सैफई जनपद इटावा उम्र 35 वर्ष ।
2. श्याम सुन्दर उर्फ छोटेलाल पुत्र रामौतार निवासी ग्राम कुईया थाना सैफई जनपद इटावा उम्र 31 वर्ष ।
3. राकेश राजपूत पुत्र ईश्वर दयाल निवासी ग्राम नगला बाबा थाना वैदपुरा जनपद इटावा हाल पता नगला गढू थाना बेवर जनपद मैनपुरी उम्र 50 वर्ष ।
बरामदगी
1. 01 मोटर साइकिल एचएफ डीलक्स ( थाना फ्रेण्डस कालोनी क्षेत्रान्तर्गत शाक्य हॉस्पीटल से चोरी सम्बन्धित मु0अ0सं0 33/2025)
2. 01 मोटर साइकिल पैशन प्रो0 (थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत मोतीझील सरकारी अस्पताल से चोरी सम्बन्धित मु0अ0सं0 25/2025 )
3. 01 मोटर साइकिल पल्सर (थाना सैफई क्षेत्रान्तर्गत दुमीला से चोरी सम्बन्धित मु0अ0सं0 21/ 2025 )
4. 01 फर्जी नम्बर प्लेट (पैशन प्रो0 मोटर साइकिल पर लगी हुयी)
पुलिस टीम उ0नि0 अमित कुमार मिश्र थानाध्यक्ष फ्रेण्डस कालोनी, उ0नि0 सन्त कुमार, उ0नि0 नितिन चौधरी, उ0नि0 अरविन्द यादव, का0 विक्रान्त, का0 मनोज कुमार, का0 संसार सिंह, का0 राहुल कुमार ।









