Explore

Search

May 10, 2026 7:16 pm

लेटेस्ट न्यूज़

बसंत पंचमी पर बच्चों को बांटे कॉपी पेंसिल बॉक्स 

इटावा। शहर के मोहल्ला चौगुर्जी में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर श्यामला सेवा समिति ने एक सराहनीय पहल की। संस्था के संस्थापक श्याम ला पांडे ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर पीले व्यंजनों का भोग लगाया और सभी के लिए ज्ञान, बुद्धि और समृद्धि की कामना की। इसके बाद प्रसाद वितरण किया।

संस्था ने बच्चों को पेसिंल बॉक्स व कॉपी वितरित की।

श्यामला पांडे ने बताया कि सदस्यों के साथ मिलकर त्योहार का उत्सव मनाया। संस्था का उद्देश्य केवल समानता और प्रेम का संदेश फैलाना भी है।इस सामाजिक कार्यक्रम में प्रीति शर्मा, स्नेहा पांडे, विमलेश चौधरी, प्रेम लता, अंजू दुबे, पिंकी त्रिपाठी, पूनम तिवारी, साधना द्विवेदी, डॉक्टर चैनी, छाया भदौरिया, अंजना गुप्ता, साधना बघेल व नेहा खान मौजूद रहीं।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर