Explore

Search

May 10, 2026 8:04 pm

लेटेस्ट न्यूज़

संत विवेकानंद में तीन दिवसीय हैप्पीनेस कार्यक्रम – आर्ट ऑफ लिविंग शिविर का सफलता पूर्वक हुआ आयोजन

इटावा संत विवेकानंद में तीन दिवसीय हैप्पीनेस कार्यक्रम – आर्ट ऑफ लिविंग शिविर का सफलता पूर्वक हुआ आयोजन शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने तनावमुक्त जीवन जीने की सीखी कला

 

आर्ट ऑफ लिविंग की शिक्षक निर्देशिका श्रीमती नीलम राय एवं शिक्षक राज कुमार शर्मा के निर्देशन में आयोजित हुआ प्रशिक्षण शिविर!

 

इटावा – संत विवेकानंद सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल इटावा में तीन दिवसीय हैप्पीनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

तीन दिन के शिविर में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को योगासन, प्रणायाम एवं ध्यान के साथ श्वास लेने की शक्तिशाली प्रक्रिया सुदर्शन क्रिया का भी प्रशिक्षण दिया गया।

 

आर्ट ऑफ लिविंग की शिक्षक निर्देशिका श्रीमती नीलम राय (पत्नी एस एस पी इटावा) एवं शिक्षक राज कुमार शर्मा ने ध्यान और योग के माध्यम से शिविर में मौजूद लोगों को तनावमुक्त और रोगमुक्त जीवन जीने की कला को जीने का तरीका बताया! इस मौके पर शिक्षक निर्देशिका श्रीमती नीलम राय ने बताया कि वे 2005 से आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़ी हुई है इससे जुड़ने के बाद उनके जीवन में कई अभूतपूर्व परिवर्तन आए है! उन्होंने यह भी बताया कि यह संस्था विश्व के 184 देशों में संचालित है, जहां लोग इस व्यस्त दिनचर्या वाले काल में तनावमुक्त जीवन जीने का गुर सिख रहे हैं। सुदर्शन क्रिया। यह हमारे सांस, मन, शरीर और आत्मा इन सबको एक लय में लाने की क्रिया है। सुदर्शन क्रिया करने के कुछ समय के बाद ही व्यक्तिखुद को बेहतर तरीके से पहचानने लगता है और उसका आत्मविश्वास बढ़ जाता है। योग आधारित सुदर्शन क्रिया से हेल्थ पर भी पॉजिटिव इफेक्ट्स पड़ते हैं। हैप्पीनेस इन एवरी सिचुएशन आर्ट ऑफ लिविंग साधना, सेवा और सत्संग पर आधारित है। इसके कोर्स तनाव रहित जीवन जीने, एक-दूसरे की इज्जत करने और अपनी जिम्मेदारी समझने का माध्यम है।

 

शिविर के प्रथम दिवस में संत विवेकानंद स्कूल के प्रधानाचार्य निदेशक डॉ आनंद ने शिविर में प्रशिक्षक के तौर पर आए राजकुमार शर्मा एवं श्रीमती नीलम राय का बुके देकर स्वागत किया! इस मौके पर सुदिती ग्लोबल एकेडमी औरैया की चेयरपर्सन श्रीमती नीलम आनंद भी मौजूद रही! अपने संबोधन में डॉक्टर आनंद ने कहां कि आर्ट ऑफ लिविंग जीने की कला है श्री श्री रविशंकर जी ने इस दुनिया को बहुत कुछ दिया है में इनसे बहुत प्रभावित हूँ!

45 करोड़ लोग रविशंकर जी से प्रभावित होकर आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े हुए है

700 निःशुल्क स्कूल आचार्य रविशंकर के द्वारा चलाए जा रहे है ताकि तनाव मुक्त जीवन जिया जा सके! शिविर के पहले दिन

 

तीन दिवसीय शिविर में संस्था के 100 से अधिक शिक्षक शिक्षिकाएं भाग ले रहे है!

 

शिविर के अंतिम दिन बसंत पंचमी के मौके पर आर्ट ऑफ लिविंग की शिक्षिका निर्देशिका श्रीमती नीलम राय एवं सुदिति ग्लोबल अकैडमी औरैया की चेयरपर्सन श्रीमती नीलम आनंद के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया!

 

आर्ट ऑफ़ लिविंग शिविर को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए संस्था के प्रधानाचार्य निदेशक डॉ आनंद ने आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक राजकुमार शर्मा एवं शिक्षिका निर्देशिका श्रीमती नीलम राय एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया!

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर