इटावा 2/2/ 2025 को को राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार ,जिला मंत्री अजय यादव के नेतृत्व में नववर्ष एवं बसंत पंचमी के अवसर पर कार्यक्रम रखा गया जिसमें जनपद के शिक्षा जगत के मुखिया जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार एवं सह जिला विद्यालय निरीक्षक मुकेश कुमार यादव ने अपना आशीर्वाद दिया।

इस कार्यक्रम में कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय राजीव यादव जी, प्रदेश महामंत्री अरविंद धनगर ,जीआईसी सैफई की प्रधानाचार्य श्रीमती रूबी यादव, एकजुट के जिला अध्यक्ष रणविजय अटेवा के जिला अध्यक्ष अजय यादव एवं राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पुरनपाल जी ,सर्वेश कुमार यादव ने सभी सम्मानित लोगों का डायरी ,पुष्पमाला एवं
अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया
।
कार्यक्रम में अटेवा जिला प्रभारी माध्यमिक मनोज कुमार यादव ,महामंत्री अटेवा लव कुश जाटवानी महामंत्री एकजुट सुखराम आदिवासी एवं जनपद के तमाम शिक्षक एवं शिक्षका बहने उपस्थित रही।
कार्यक्रम का संचालन बहुत ही सम्माननीय विनोद पाल ने किया
।
अंत में जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार एवं महामंत्री ने सभी का आभार प्रकट किया।
Author: Mohammed irfan













