Explore

Search

September 15, 2026 5:07 pm

लेटेस्ट न्यूज़

पूर्ण समावेशी बजट, मध्यम व व्यापारियों का रक्खा ध्यान — दीपक गुप्ता 

इटावा फरवरी। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के आगामी बजट को पूर्णतया समावेशी,मध्यम वर्ग, व्यापारी, किसान, मजदूर, विकंलाग तथा महिलाओं सहित सभी लोगों को बजट की छप्पी से सरोवार कर दिया। केन्द्रीय मोदी सरकार ने आम लोगों को आयकर में 12 लाख तक छूट देकर देश के नौकरीपेशा तथा व्यापार जगत को खुश कर दिया। व्यापारियों को एम एस एम ई योजना के अन्तर्गत बिना सिक्युरिटी के 10 करोड़ का ऋण दिया जाएगा । व्यापारियों को जी एस टी जमा करने के लिए छूट दी गई है और वह बिना ब्याज पुराना देय जमा कर सकता है। किसानों को के सी सी में लिमिट बढ़ा दी गई है। घरेलू गैस कनेक्शन पर राहत से लेकर महिलाओं, विकंलागों, मजदूरों, फुटपाथ वेन्डर्स , आदि वासी सभी क्षेत्रों का विशेष ध्यान रक्खा गया है। मोदी सरकार तथा केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रयास से बजट में मध्यम तथा आम आदमी का जितना ख्याल रक्खा गया है उसके लिए सरकार की पहल प्रशंसनीय है।

            प्रस्तुति

    राजीव कुमार गुप्ता

    जिला मीडिया प्रभारी

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर