Explore

Search

May 10, 2026 8:54 pm

लेटेस्ट न्यूज़

छात्रा की हत्या करने वाले आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट आलम खान (जालौन) उरई

छात्रा की हत्या करने वाले आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

बीए की परीक्षा देकर लौट रही छात्रा बुधवार शाम को हुई थी लापता

 

गुरुवार सुबह छात्रा का शव अमीटा लिंक रोड पर झाड़ियों में मिला था

 

उरई। थाना एट क्षेत्र के अमीटा गांव लिंक रोड पर 30 जनवरी को बीए की छात्रा खुशी का शव मिलने से हड़कंप उसकी हत्या करने वाले को खोजने में एसपी डा दुर्गेश कुमार ने पूरे जनपद जालौन की पुलिस टीमें लगाई थी। एक फरवरी थाना क्षेत्र के धुरहट टिकरिया नहर पुल पर छात्रा खुशी के हत्यारे से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जबाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

जनपद के एट थाना क्षेत्र में 29 जनवरी की शाम बीए की परीक्षा देकर अपने बुआ फूफा के घर अमीटा गांव लौट रही छात्रा खुशी चौहान पुत्री भगतसिंह चौहान निवासी रूरा अड्डू 19 वर्ष आटा थाना क्षेत्र के नसीरपुर आटा से बीए की परीक्षा देकर अपने बुआ, फूफा ज्ञानेंद्र सिंह के घर लौटते समय अमीटा गांव लिंक रोड से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने पूरी रात उसकी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। 30 जनवरी सुबह को छात्रा का शव गांव के रोड पर ही झाड़ियों में मिला था। छात्रा की हत्या जालौन पुलिस के लिए चुनौती बनी थी। एसपी डा दुर्गेश कुमार ने सीओ डा देवेन्द्र कुमार पचौरी के नेतृत्व में कई पुलिस टीमें और एसओजी टीम को हत्यारे की खोज में लगाया था।इस जघन्य हत्याकांड के तीसरे दिन एक फरवरी शाम पुलिस टीमें हत्यारे की खोज में थी तभी एट थाना क्षेत्र के धुरहट टिकरिया नहर पुल पर बैठे छात्रा खुशी के हत्यारे मनीष पुत्र वीरेन्द्र 32 वर्ष निवासी ग्राम छिरावली थाना कोटरा से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने हत्यारे को ललकारा तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने अपने बचाव में जबाबी फायरिंग शुरू की तो हत्यारे मनीष के पैर में गोली लगी। पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में घायल को एंबुलेंस से ज़िला चिकित्सालय भेजा। आपरेशन लंगड़ा की सूचना मिलने पर एस डा दुर्गेश कुमार,अपर एसपी प्रदीप वर्मा, सीओ डा देवेन्द्र कुमार पचौरी भी पहुंच गए।

तीसरे दिन पुलिस को मिली सफलता

उरई।बीए की छात्रा खुशी चौहान के हत्यारे को खोजने में एसपी डा दुर्गेश कुमार के कुशल नेतृत्व में सीओ डा देवेन्द्र कुमार पचौरी ने अपने सूचनातंत्र से आखिर हत्यारे को आपरेशन लंगड़ा अभियान में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम दिया

उरई। छात्रा खुशी के हत्यारे को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को जनपद जालौन के एसपी डा दुर्गेश कुमार ने 25 हजार रुपए का इनाम दिए जाने की घोषणा मुठभेड़ स्थल पर की है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर