Explore

Search

February 17, 2026 5:08 pm

दिल्ली विस चुनाव:चुनाव आयोग के केजरीवाल को नोटिस पर बोले संजय सिंह,क्या भाजपा के नेता पी सकते हैं यमुना का पानी

नई दिल्ली। केंद्र शासित राज्य दिल्ली में विधानसभा चुनाव में यमुना नदी के पानी में जहर घोलने का मुद्दा गरमाया हुआ है। आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के हरियाणा सरकार पर जहरीला पानी छोड़ने के आरोप लगाने के मामले में चुनाव आयोग द्वारा मांगे गए जवाब पर आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने अपना पक्ष रखा।

 

संजय सिंह ने बुधवार को कहा कि पानी में 6 गुना ज्यादा अमोनिया की मात्रा छोड़े जाने को क्या कहा जाएगा,क्या भाजपा के नेता इसे पी सकते हैं,क्या वह जहरीला पानी नहीं है।इस मामले में हमारी पार्टी की लीगल टीम काम कर रही है। वह चुनाव आयोग को जवाब देगी। 8 बजे तक जवाब देना है। यह अलग बात है कि इस बात के प्रमाण हैं इसे आप कैसे छुपा सकते हैं।

 

संजय सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार 6 गुना ज्यादा अमोनिया वाला पानी दिल्ली को देने जा रही थी,लेकिन अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री के प्रयासों से इसे रोका गया है।इसके साथ ही कुंभ में भगदड़ की घटना की निंदा करते हुए संजय सिंह ने वहां वीआइपी आवागमन व्यवस्था को रोके जाने की मांग की।

 

भारतीय जनता पार्टी से जुड़े व सामाजिक संस्था चला रहे नारायण के संजीव अरोड़ा भाजपा छोड़ बुधवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। संजीव अरोड़ा ने कहा कि भाजपा पहले वाली पार्टी नहीं रही,पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कार्यों को सही मायने में अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं।बता दें कि राजेंद्र नगर विधानसभा से संजीव अरोड़ा भी दावेदार थे लेकिन टिकट नहीं मिला,जिससे वे नाराज चल रहे थे।

 

आप नेता सौरभ भरद्वाज ने कहा कि हरियाणा के सोनीपत और पानीपत में सैकड़ों इंडस्ट्रियल यूनिट हैं।उनका प्रदूषण जहरीला होता है,उसे बिना ट्रीट किए अगर आप यमुना में डाल रहे हैं तो वो अपराध है। भाजपा यमुना पर दो साल से हमें ज्ञान दे रही थी,लेकिन हरियाणा की भाजपा सरकार फैक्टरियों का ज़हरीला पानी यमुना में मिला रही है।मैं मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव जी से पूछना चाहता हूं कि वो बता दें कि क्या यमुना खुद अमोनिया बना रही है।

 

बता दें कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर दिल्ली आने वाले यमुना के पानी में जहर घोलने का आरोप लगाया था। इस पर चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजकर आज बुधवार तक मामले का प्रमाण देने को कहा है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर