Explore

Search

November 3, 2026 5:34 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

68 वीं राष्ट्रीय स्तर अंडर 14 खो खो प्रतियोगिता में जसवंतनगर के लाल मनीष बाबू ने किया शानदार प्रदर्शन

 68 वीं राष्ट्रीय स्तर अंडर 14 खो खो प्रतियोगिता में का आयोजन 10 जनवरी से 13 जनवरी 2025 को कोल्हापुर महाराष्ट्र में हुआ जिसमें

उच्च प्राथमिक विद्यालय मीरखपुर पुठिया जसवंतनगर के कक्षा आठ के छात्र मनीष बाबू पुत्र उदयवीर सिंह ग्राम जमालपुर ने प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया। जो कि बेहद गरीब परिवार से आता है परन्तु अपनी मेहनत और लगन की वजह से नेशनल प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।

कोल्हापुर में यूपी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया परन्तु केरल से पहला मैच बराबर रहा दूसरे मैच में केरल के खिलाफ मनीष बाबू ने अकेले 3 खिलाड़ियों को आउट कर केरल से जीत दर्ज की। फिर टीम ने पांडिचेरी, दादर नागर हवेली टीम को हराकर सेमीफानल मैच में प्रवेश किया सेमीफानल मुकाबले में गुजरात से कांटे की टक्कर में यूपी टीम हारकर चौथे स्थान पर रही। जो कि उत्तर प्रदेश टीम का सन्तोषजनक प्रदर्शन है। राष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता से लौटने के उपरांत इटावा रेलवे स्टेशन पर गौरव पाठक जिला व्यायाम शिक्षक इटावा राजेश जादौन ब्लाक व्यायाम शिक्षक जसवंतनगर उमेश चन्द्र यादव प्रधानाध्यापक मीरखपुर पुठिया आदि ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गौरव पाठक ने कहा अब प्रतिवर्ष राष्ट्रीय खेलों में इटावा के बच्चों का चयन होना लगभग तय है क्योंकि अभी तक बेसिक के बच्चे केवल प्रदेश स्तर तक ही खेल पाते थे। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुमार व समस्त ब्लाक व्यायाम शिक्षकों,प्रशिक्षक देवेंद्र कुमार व लालू यादव श्री विनोद कुमार यादव प्रधानाचार्य धनुवाँ अमरपाल यादव नरेंद्र यादव आलेरजा शीलेन्द्र कुमार रंजीत सिंह गौरव यादव प्रदीप कुमार गीता यादव विवेक थापक स्नेहलता चरन सिंह आदि ने नेशनल प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन हेतु बधाई दी। मनीष ने इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों को दिया है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर