Explore

Search

July 26, 2026 4:57 am

लेटेस्ट न्यूज़

पानकुँवर इंटरनेशनल स्कूल में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

इटावा पानकुँवर इंटरनेशनल स्कूल में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व ए.डी. के.के. गुप्ता ने विद्यालय परिसर में पौधा लगाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. कैलाश चंद्र यादव, प्रधानाचार्य अरविंद कुमार तोमर, रश्मि यादव एवं एडीआईओएस डॉ. मुकेश यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने पौधे रोपने के साथ ही विद्यार्थियों और समाज से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने व उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

​विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. कैलाश चंद्र यादव ने अपने संबोधन में वृक्षों को मानव जीवन का आधार बताते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हर व्यक्ति को पौधारोपण की जिम्मेदारी उठानी चाहिए। वहीं प्रधानाचार्य अरविंद कुमार तोमर ने कहा कि बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विद्यालय आगे भी ऐसे आयोजन करता रहेगा। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया और विद्यालय परिवार ने अतिथियों का आभार जताते हुए प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर