Explore

Search

June 13, 2026 8:21 am

लेटेस्ट न्यूज़

खाकी पर ‘रिश्वत’ का दाग: हरदोई में दरोगा और सिपाही का ऑडियो वायरल, SP ने नाप दिया

खाकी पर ‘रिश्वत’ का दाग: हरदोई में दरोगा और सिपाही का ऑडियो वायरल, SP ने नाप दिया

हरदोई: कहते हैं कि ‘ऊपर वाला सब देख रहा है’, लेकिन आजकल सोशल मीडिया सब देख (और सुन) रहा है! हरदोई पुलिस में उस वक्त हड़कंप मच गया जब थाना पाली के एक दरोगा जी और उनके सिपाही का ‘सुविधा शुल्क’ (रिश्वत) मांगते हुए ऑडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया। मामला जैसे ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के कानों तक पहुँचा, उन्होंने बिना देर किए दरोगा अवधेश कुमार सिंह और सिपाही टीकम सिंह पर गाज गिरा दी। ऑडियो में रिश्वत की सेटिंग का खेल साफ़ सुनाई दे रहा था, जिसके बाद SP ने दोनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।सिर्फ निलंबन ही नहीं, अब इन दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। महकमे में चर्चा है कि ‘काम के बदले दाम’ मांगना दरोगा जी को काफी महंगा पड़ गया।इस कार्रवाई के साथ ही जिले के बाकी पुलिसकर्मियों को भी कड़ा अल्टीमेटम दे दिया गया है। साफ़ कह दिया गया है कि अगर ड्यूटी में लापरवाही की या ‘रिश्वत का चस्का’ लगा, तो अगला नंबर आपका भी हो सकता है।

 

हरदोई मे वर्दी पर दाग पाली थाना क्षेत्र में चौकी इंचार्ज अवधेश सिंह पर 2000 रुपये हड़पने का आरोप

पीड़ित संजीव गुप्ता के साथ कथित ऑडियो वायरल ऑडियो में चौकी इंचार्ज कथित खनन वसूली का भी जिक्र वायरल ऑडियो ने इलाके में सनसनी फैला दी लोगों में पुलिस महकमे की अंदरूनी खेल को लेकर चर्चा जिम्मेदार अधिकारी मामले की निष्पक्ष जांच करेंगे या नहीं, यह अब देखना होगा

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर