Explore

Search

October 31, 2026 10:35 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

March 28, 2026
Mohammed irfan

भक्ति और सेवा का संगम: उमेधा आई हॉस्पिटल के विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

इटावा ​चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्ति और सेवा की एक अनुपम मिसाल देखने को मिली, जहाँ उमेधा आई हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. गौरव

Read More »
Mohammed irfan

व्यापार बंधु की बैठक में जीएसटी में आ रही कठिनाईयों एंव स्मार्ट मीटर संबंधी समस्याएं उठी, जीएसटी कमिश्नर ने व्यापारियों से रिटर्न जमा करने की कि अपील

इटावा आज नुमाइश चौराहे के पास स्थिति वाणिज्य कर कार्यालय में जीएसटी कमिश्नर ग्रेड1 श्री हृषिकेश प्रताप राव दीक्षित की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की

Read More »
Mohammed irfan

पांचवां शादी सम्मेलन के कार्ड नेताओं और सामाजिक लोगों को किए गए वितरण

इटावा। ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड यूनिट इटावा के जिलाध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद एवं उनकी टीम द्वारा होने वाला पांचवां शादी सम्मेलन के

Read More »
Mohammed irfan

बीमार बेटी के इलाज के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, पूर्व विधायक ताहिर हुसैन को दिए लखनऊ भेजने के निर्देश

अब्दुल्ला अख़्तर छिबरामऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और ‘कार्यकर्ता सर्वोपरि’ की भावना

Read More »
Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर