Explore

Search

November 2, 2026 1:26 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

भक्ति और सेवा का संगम: उमेधा आई हॉस्पिटल के विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

इटावा ​चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्ति और सेवा की एक अनुपम मिसाल देखने को मिली, जहाँ उमेधा आई हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. गौरव द्विवेदी द्वारा एक भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था, जहाँ सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुँचकर माता रानी के चरणों में शीश नवाया और बड़े ही श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया। पूरा वातावरण माता के जयकारों से गुंजायमान रहा और सेवा भाव की एक नई लहर दिखाई दी।

​इस आयोजन को सफल बनाने में उमेधा आई हॉस्पिटल परिवार के साथ-साथ शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में रवि श्रीवास्तव, धरम यादव, शालू भाई, पवन श्रीवास्तव, संजू माथुर और रवि शाक्य जैसे प्रमुख सहयोगियों ने व्यवस्था संभाली। साथ ही शिवम सिंह, कन्हैया सक्सेना, मनीष शाहू, पंकज पाल, पंकज चौधरी, नसीम अख्तर, सरताज अहमद, मो. शेखू, ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी और माधव श्रीवास्तव सहित अस्पताल के समस्त स्टाफ ने सेवा कार्य में हाथ बँटाया। श्रद्धा और सद्भाव के इस मिलन ने न केवल धार्मिक उत्साह को बढ़ाया, बल्कि समाज में एकजुटता और सेवा का एक सकारात्मक संदेश भी प्रसारित किया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर