Explore

Search

April 14, 2026 5:11 pm

व्यापार बंधु की बैठक में जीएसटी में आ रही कठिनाईयों एंव स्मार्ट मीटर संबंधी समस्याएं उठी, जीएसटी कमिश्नर ने व्यापारियों से रिटर्न जमा करने की कि अपील

इटावा आज नुमाइश चौराहे के पास स्थिति वाणिज्य कर कार्यालय में जीएसटी कमिश्नर ग्रेड1 श्री हृषिकेश प्रताप राव दीक्षित की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक का आयोजन हुआ, श्री दीक्षित ने व्यापारी प्रतिनिधियों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा व्यापारीयों के पंजीकरण करायें, उन्होंने बताया कि जिले में करीब बीसहजार पंजीकृत व्यापारी हैं जिसमें करीब चार पांच सौ ही टैक्स जमा कर रहे हैं बाकी अपना रिटर्न शून्य का दाखिल कर रहे हैं ये चिंता का विषय है 

उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष श्री आलोक दीक्षित ने कहा कि एस.आई.बी. जॉच व सर्वे के समय व्यापारी को भारी धनराशि कर के रूप में जमा करने के लिए बाध्य किया जाता है। जॉच का निर्णय पूर्ण होने से पहले किसी प्रकार का कर जमा कराया जाना गलत है, जिसके लिए मा0 उच्च न्यायालय व मा0 उच्चतम न्यायालय द्वारा भी समय-समय पर आदेश पारित किये गये हैं, परन्तु जी.एस.टी. अधिकारियों द्वारा जॉच व सर्वे के समय दवाब बनाकर कर के रूप में धन जमा कराना पूर्णतयः गलत है। जॉच के समय किसी भी प्रकार के कर के रूप में धन जमा कराये जाने पर रोक लगई जाए

जिला उपाध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा लगाए गए प्रीपेड मीटर के कारण हजारों व्यापारियों /उपभोक्ता की लाइट कट रही है विभाग के प्रीपेड मीटर के सर्वर काम नहीं कर रहा है

बहुत बार प्रीपेड मीटर के एप में जमा करने के बाद पेमेंट अपडेट नहीं हो रही है पुरानी सिक्योरिटी एडजस्ट का डिटेल उपभोक्ता को उपलब्ध नहीं कराई जा रही है तथा बिना किसी आधार के वर्षों पुरानी रिकवरी भेजी जा रही है , कनेक्शन पी डी करने पर फाइनल पी डी बिल बनाने में भारी अवैध वसूली की जा रही, प्रीपेड मीटर लगाने के बाद अधिकांश उपभोक्ता के फोन नंबर अपडेट नहीं किया जा रहे हैं ,प्रीपेड मीटर लगाने के बाद भारी संख्या में सीलिंग सर्टिफिकेट पोर्टल पर अपडेट नहीं है

प्रीपेड मीटर लगने के बाद उपभोक्ता के मोबाइल में ऐप डाउनलोड नहीं हो रहा है

व्यापारियों ने बिजली विभाग द्वारा गलत बिल भेजने के कारण भरथना में एक व्यापारी शिवपाल कश्यप की हार्ट अटैक से मृत्यु पर भी चिंता व्यक्त की

जीएसटी कमिश्नर ने सभी बिंदुओं पर व्यापारी नेताओं से विस्तृत चर्चा कर उनके निदान के लिए आश्वस्त किया, मीटिंग में जिला बांट माप अधिकारी नरेश चन्द्रा, नगरपालिका आर आई प्रदीप शर्मा, जिला खाघ अधिकारी सतीश कुमार सहित श्रम विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे,

मीटिंग में जिला सचिव सै लकी,रेडीमेड ऐसोसिएशन के जिला अध्यक्ष देव गुप्ता, युवा व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, आदि पदाधिकारी मौजूद रहे

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर