Explore

Search

May 31, 2026 5:19 am

मोतीझील क्लब को हराकर यूथ क्रिकेट एकेडमी विजेता

महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम इटावा में आयोजित मरहूम आसिफ इकबाल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में यूथ क्रिकेट एकेडमी ने मोतीझील क्लब को शानदार तरीके से 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।

आज के फाइनल मैच में मोतीझील ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर मात्र 122 रन ही बना सकी। जिसमें देवांश चतुर्वेदी ने सर्वाधिक 31 रन,यथार्थ यादव एवं ओमप्रिय शाक्य ने 28-28 रन बनाए।

यूथ क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमित यादव,नीरज यादव ,सनी ठाकुर, पी डी पाठक एवं प्रथम सिंह ने 2-2 विकेट प्राप्त किये।

जवाब में खेलने उतरी यूथ क्रिकेट एकेडमी ने 18 ओवरों में ही 5 विकेट के नुकसान पर विजय लक्ष्य प्राप्त कर लिया और ट्रॉफी को अपने नाम किया। यूथ क्रिकेट एकेडमी की ओर से सनी ठाकुर ने सर्वाधिक 37 रन,पारस ने 21 रन, करन यादव एवं प्रथम सिंह ने 20-20 रनो का योगदान दिया।

मोतीझील की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभय सोलंकी ने 2 विकेट ,देवांश चतुर्वेदी एवं नवीन कठेरिया ने 1-1विकेट प्राप्त किया।

सनी ठाकुर को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। विजेता और उपविजेता टीम को विशिष्ट अतिथि अमरीश प्रताप सिंह (टिंकू) एवं टूर्नामेंट आयोजक वीरेंद्र यादव तथा सौरभ पाठक द्वारा ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया

मैच में अंपायरिंग यू पी सी ए के मान्यताप्राप्त अंपायर सौरभ पाठक एम गौरव सोनी ने की।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर