Explore

Search

November 4, 2026 4:39 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

 गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने का संकल्प: ग्राम मूसापुर में गूंजा गौ सम्मान का उद्घोष

ग्राम मूसापुर (चक्कर नगर तहसील, इटावा): संपूर्ण भारतवर्ष में चल रहे गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत आज ग्राम मूसापुर में एक विशाल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अभियान की मुख्य नीयत को साझा करते हुए वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन गौ माता की हत्या को पूरी तरह प्रतिबंधित करवाने के साथ-साथ उन्हें ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलवाने तक जारी रहेगा।

संगोष्ठी में बताया गया कि इस अभियान के तीन प्रमुख स्तंभ हैं:

 

· सेवा (गोवंश के संरक्षण की व्यवस्था),

· सुरक्षा (कानूनी रूप से हत्या पर रोक),

· सम्मान (राष्ट्र माता का दर्जा)।

 

इस मौके पर आयोजकों ने जानकारी दी कि 27 अप्रैल 2026 को पूरे भारतवर्ष में एक साथ एकजुटता का प्रदर्शन किया जाएगा। इस दिन प्रातः 10 से 11 बजे के बीच सभी ग्रामीण और शहरी अपनी-अपनी तहसीलों पर पहुंचकर प्रार्थना पत्र प्रशासन को सौंपेंगे।

 

संगोष्ठी में उपस्थित सभी ग्रामवासियों, महिलाओं एवं नन्हे-मुन्ने बाल गोपालों ने एक स्वर में यह प्रण लिया कि वे 27 अप्रैल को प्रार्थना पत्र देने हेतु तहसील में सामूहिक रूप से अवश्य पधारेंगे।

 

कैसे जुड़ें इस अभियान से?

अभियान से जुड़ने और गौ माता के संरक्षण में अपना योगदान देने के लिए मिस्ड कॉल अभियान भी शुरू किया गया है। इच्छुक व्यक्ति नीचे दिए गए नंबर पर केवल एक मिस्ड कॉल करके इस पुनीत कार्य से जुड़ सकते हैं।

 

📞 मिस कॉल नंबर: 9067 777323

 

ग्राम मूसापुर में आयोजित इस कार्यक्रम ने गौ संरक्षण के प्रति एक नई चेतना जागृत कर दी है। देर शाम तक गांव में ‘गौ माता की जय’ के उद्घोष गूंजते रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर