Explore

Search

April 14, 2026 5:08 pm

इटावा में धूमधाम से मनेगी कांशीराम जयंती, शिवपाल यादव होंगे मुख्य अतिथि

समाजवादी पार्टी इटावा इकाई के तत्वावधान में बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी की 92वीं जयंती बहुजन समाज दिवस (पीडीए दिवस) के रूप में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 15 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे साईं कृष्णा गार्डन (वृंदावन गार्डन के पास) में आयोजित होगा।

सोमवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने सभी गणमान्य नेताओं और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

 

जिलाध्यक्ष शाक्य और जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया वीरू ने संयुक्त रूप से पार्टी के सभी राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों, सांसदों, पूर्व सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्षों, सदस्यों, विधानसभा अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों, पूर्व ब्लॉक प्रमुखों, नगर पालिका अध्यक्षों, पूर्व अध्यक्षों और सभासदों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

 

इसके अलावा, पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी, वरिष्ठ नेता, बीएलए सदस्य और पार्टी समर्थक भी अपनी टीम के साथ समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।

 

प्रेस वार्ता में वरिष्ठ नेता लाखन सिंह जाटव, पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, उपाध्यक्ष अनवार हुसैन, कोषाध्यक्ष बृजेंद्र यादव, प्रवक्ता विक्की गुप्ता, सचिव प्रवीन कुशवाह, युवजन सभा जिलाध्यक्ष आदित्य गोविन्द, भानु गौतम, राजू यादव, नरेंद्र प्रजापति, बल्ले यादव सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और मान्यवर कांशीराम जी को श्रद्धांजलि अर्पित करें।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर