Explore

Search

September 15, 2026 5:49 am

लेटेस्ट न्यूज़

एक्सप्रेस-वे पर बस से टकराई डीसीएम, एक की मौत, 5 घायल

अब्दुल्ला अख़्तर
छिबरामऊ (सौरिख)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सौरिख थाना क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 157 के पास खड़ी एक स्लीपर बस में पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में डीसीएम के हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत पांच यात्री घायल हो गए।
हादसा सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। राजस्थान के अलवर निवासी हेल्पर नफीस केबिन के मलबे में बुरी तरह फंस गया। सूचना पर पहुंचे यूपीडा (UPEDA) कर्मियों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद डीसीएम की केबिन को काटकर नफीस को बाहर निकाला। उसे तत्काल तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे के वक्त ‘अंकुश ट्रेवल्स’ की इस बस में करीब 80 यात्री सवार थे। अचानक हुई टक्कर से यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद बस का ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। घायलों में डीसीएम चालक शाकिर (निवासी अलवर) और बस सवार अंगेश (निवासी कुशीनगर) सहित अन्य लोग शामिल हैं, जिन्हें सौरिख अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर लाल ने बताया कि बस एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़ी थी, तभी पीछे से आ रही डीसीएम उससे टकरा गई। पुलिस ने बस की सवारियों को दूसरी बसों में शिफ्ट कर गंतव्य के लिए रवाना किया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर मार्ग सुचारू कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर