Explore

Search

November 3, 2026 6:29 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी,33 तक पहुंचेगा पारा,20 की रफ्तार से चलेगी हवा

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी बढ़ोतरी होने लगी है।दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है,जो सामान्य से लगभग 2 डिग्री ज्यादा है।मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले छह दिनों में तापमान और भी बढ़ सकता है।अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।इस हफ्ते के अंत तक हवा 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक चल सकती है,जिससे पलूशन कम होने की उम्मीद है।

 

उत्तर पश्चिमी भारत में बढ़ेगा तापमान

 

मौसम विभाग का अनुमान है कि अब समूचे उत्तर पश्चिमी भारत में तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी।उत्तर पश्चिमी भारत में अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी देखी जा सकती है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर में भी तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में सामान्य से 3.1 से 5.0 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।

 

हफ्ते के अंत में हवा के रुख में आएगी तेजी

 

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में 22 से लेकर 27 फरवरी तक आसमान साफ रहेगा। 22 फरवरी को दिल्ली में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।इसके बाद 23 और 24 फरवरी को हवा की रफ्तार में कमी देखी जाएगी। इन दोनों ही दिन हवा की रफ्तार 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर में 25 फरवरी से हवा की रफ्तार में बढ़ोतरी देखी जाएगी।

 

20 की रफ्तार से चल सकती है हवा

 

दिल्ली में 25 फरवरी को हवा की रफ्तार 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने का अनुमान है। इसके बाद 26 और 27 फरवरी को दिल्ली एनसीआर में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।

 

कितना रहेगा न्यूनतम तापमान

 

दिल्ली में 22 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री तो 23 फरवरी को इसके 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिल्ली में 24 फरवरी को न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। दिल्ली में 25 से लेकर 27 फरवरी के दौरान न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है।

 

33 डिग्री पहुंचेगा अधिकतम तापमान

 

दिल्ली में 22 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद 23, 24 और 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। दिल्ली में 26 फरवरी को अधिकतम तापमान के 30 से 32 डिग्री जबकि 27 फरवरी को 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किए जाने की संभावना है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर