Explore

Search

November 2, 2026 1:55 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

February 13, 2026
Mohammed irfan

अमेरिकी ट्रेड डील के खिलाफ फिर गूंजेगी आंदोलन की हुंकार, किसान नेता अमन यादव ने दी ‘सड़क पर उतरने’ की चेतावनी

अब्दुल्लाह अख़्तर छिबरामऊ:उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के सरायप्रयाग में आज एक महत्वपूर्ण राजनीतिक और सामाजिक जमावड़ा देखने को मिला। अवसर था विधानसभा 196 के

Read More »
Mohammed irfan

दबंगों ने बैनामाशुदा जमीन पर किया कब्जा, पीड़िता ने उपजिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

अब्दुल्लाह अख़्तर छिबरामऊ, कन्नौज। तहसील क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर हासिलपुर (बहवलपुर) में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ एक महिला की पुश्तैनी बैनामाशुदा जमीन पर

Read More »

नगर पालिका ईओ से मिले भाकियू (बलराज) नेता, जलभराव की समस्या को लेकर तालाबों की सफाई की मांग

छिबरामऊ, कन्नौज। बरसात के मौसम में होने वाले संभावित जलभराव और गंदगी की समस्या से निजात दिलाने के लिए भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने कमर

Read More »
Mohammed irfan

बारात चढ़ाने जा रहे लोगों को बेकाबू कार ने रौंदा, 8 गंभीर रूप से घायल; कोहराम

छिबरामऊ (कन्नौज): नगर के नेशनल हाईवे-34 पर बीती रात एक तेज रफ्तार महिंद्रा जाइलो कार ने जमकर कोहराम मचाया। कार ने बारात चढ़ाने की तैयारी

Read More »
Mohammed irfan

बस में युवती से छेड़छाड़ के बाद भारी बवाल, नशे में धुत युवक ने साथियों संग बोला धावा

छिबरामऊ (सौरिख): आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक नशेबाज युवक ने न केवल बस में बैठी युवती से अश्लीलता

Read More »
Mohammed irfan

एक्सप्रेस-वे पर काल बनी ‘ओवरलोड’ बस: बिहार की स्लीपर बस पलटने से 40 यात्री घायल, मची चीख-पुकार

छिबरामऊ/ सौरिख :आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रफ्तार और लापरवाही का एक और भयानक मंजर देखने को मिला। बिहार की ‘अशोका ट्रैवल एजेंसी’ की एक स्लीपर बस

Read More »
Mohammed irfan

योगी सरकार के कब्जा मुक्त अभियान के तहत हरकत में PWD विभाग: इकदिल NH-19 के पास सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ चलने को तैयार हथौड़ा

इटावा: जनपद के इकदिल थाना क्षेत्र के कुशगंवा बादशाहपुर स्थित NH-19 के निकट PWD विभाग की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला इन दिनों

Read More »
Mohammed irfan

स्वतंत्रता सेनानी की समाधि पर कब्जे का विरोध करने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं को मिली जान से मारने की धमकी

इटावा जिले में भू-माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने अब महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व सांसद कमांडर अर्जुन सिंह भदोरिया के

Read More »
Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर