Explore

Search

June 13, 2026 11:44 am

लेटेस्ट न्यूज़

अमेरिकी ट्रेड डील के खिलाफ फिर गूंजेगी आंदोलन की हुंकार, किसान नेता अमन यादव ने दी ‘सड़क पर उतरने’ की चेतावनी

अब्दुल्लाह अख़्तर
छिबरामऊ:उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के सरायप्रयाग में आज एक महत्वपूर्ण राजनीतिक और सामाजिक जमावड़ा देखने को मिला। अवसर था विधानसभा 196 के पूर्व विधायक श्री अरविंद यादव के कोल्ड स्टोरेज का शुभ उद्घाटन, जहां किसानों के मुद्दों को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की गई।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री, अमन यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और अमेरिका (USA) के बीच प्रस्तावित ‘ट्रेड डील’ पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यह समझौता भारतीय किसानों की कमर तोड़ने वाला है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
‘तीन काले कानूनों’ की तर्ज पर होगा आंदोलन
किसान नेता अमन यादव ने अपने संबोधन में कड़े तेवर दिखाते हुए कहा यह ट्रेड डील पूरी तरह से किसान विरोधी है। हम किसानों के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने देंगे। अगर सरकार ने हमारे हितों की अनदेखी की, तो हम फिर से वही इतिहास दोहराएंगे जो तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान देखा गया था। जरूरत पड़ी तो किसान एक बार फिर दिल्ली की सीमाओं और सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं।
पूर्व विधायक अरविंद यादव के कोल्ड स्टोरेज के उद्घाटन के मौके पर भारी संख्या में क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे। अमन यादव ने जोर देकर कहा कि भारतीय किसान यूनियन (भानु) किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है। उन्होंने किसानों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि किसानों का शोषण अब सहन नहीं किया जाएगा और हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर