Explore

Search

August 25, 2026 3:59 pm

आजादी के अपराजेय योद्धा थे कृष्ण लाल जैन मनाई कृष्ण लाल जैन की 15वीं पुण्यतिथि

इटावा। स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के अपराजेय योद्धा एवं चर्चित राजनीतिक हस्ती के तौर पर जाने पहचाने वाले नाम वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व: कृष्ण लाल जैन की 15वीं पुण्यतिथि बुधवार को कर्मवीर प्रेस पर मनाई गई। राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के प्रदेश महासचिव एवं स्व: जैन के पौत्र आकाशदीप जैन बेटू द्रारा आयोजित कार्यक्रम में सेनानी परिजनों एवं प्रबुद्ध जनों ने उनके चित्र पर माला पहनाकर एवं पुष्प चढ़ाकर उन्हें याद करते हुये कहा स्व: कृष्ण लाल जैन इटावा के गौरव पुरूष के रूप में सदैव याद किये जायेंगे स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उनकी कुर्बानीयो को कभी भुलाया नही जा सकता वह जनपद के ईमानदार राजनैतिक हस्ती थे जिनका नाम जनपद ही नही प्रदेश एवं देश के सभी बड़े नेताओं की जुवान पर रहता था। उन्हें सभी राजनैतिक दल पक्ष-विपक्ष सदैव अपना आदर्श मानता रहा है वह एक युग पुरुष थे। उनके पौत्र एवं राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के प्रदेश महासचिव आकाशदीप जैन बेटू ने कहा मुझे गर्व है कि में स्व: जैन का पौत्र हूं हमारे परिवार का भी आजादी के आंदोलन एवं जनपद की राजनीति में अहम योगदान रहा है। कार्यक्रम के स्वतंत्रता सेनानी परिवार के जिलाध्यक्ष निर्मल चन्द्र गुप्ता, महामंत्री इक़बाल हाशमी, कोषाध्यक्ष श्यामल दास गुप्ता, योगेन्द्र दीक्षित, आनन्द बाबू, जयवीर सिंह यादव आदि ने सम्बोधित कर नमन किया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर