Explore

Search

October 25, 2026 11:15 am

लेटेस्ट न्यूज़

उत्कर्ष सक्सेना ने फूफा स्व राजेश सक्सेनाकी आत्मा की शांति हेतु किया रक्त दान

इटावा इन्डियन रेडक्रॉस सोसायटी , इटावा के तत्वाधान में जिला अस्पताल ,इटावा की ब्लड बैक में उत्कर्ष सक्सेना ने अपने फूफा स्व राजेश सक्सेना निवासी – प्रयागराज की आत्मा की शांति हेतु प्रथम बार खुशी मन से रक्त दान कर समाज को संदेश दिया

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डॉ० के के सक्सेना ने रक्त दान करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है रक्त दान करने वाले व्यक्ति का स्वयं तथा राष्ट्र हित के लिए रक्त दान तीन माह में एक बार करना चाहिए

श्रद्धा पटेल संचालिका – व्यूटी मंत्रा मेकओवर रक्त दान करने गयी लेकिन रक्त कम होने के कारण डॉक्टर ने चुकन्दर , गाजर आदि खा कर अगले माह रक्त दान करने की दी सलाह

इस अवसर पर इडिंयन रेडक्रॉस सोसाइटी , इटावा के सचिव डॉ० हरीशंकर पटेल , आजीवन सदस्य – मुकेश कुमार, श्रद्धा पटेल, ब्लड बैक की रक्त कोष प्रभारी – डॉक्टर नीतू द्विवेदी , वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन – संजीव प्रताप सिंह , लैब टेक्नीशियन – अर्जुन सिंह , काउंसलर – रजनी , वार्ड बॉय – राघवेन्द्र भी उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर