Explore

Search

April 16, 2026 3:03 pm

विकास भवन के प्रेरणा सभागार में हुआ व्यापारी संवाद कार्यक्रम, जीएसटी विभाग की व्यापारीयों से ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन कराने की अपील

इटावा आज विकास भवन के प्रेरणा सभागार में जीएसटी विभाग के तत्वावधान में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें व्यापार मंडल, टैक्स बार एसोसिएशन,सी ए ऐसोसिएशन, तथा ईंट निर्माता संघ के प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया 

मुख्य अतिथि के तौर पर सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया मौजूद रहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता जीएसटी कमिश्नर ग्रेड 1 एच पी राव दीक्षित ने की

कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि सेल्स टैक्स व वेट में जीएसटी रजिस्ट्रेशन के लिए 5 लाख की लिमिट थी जीएसटी में बढ़कर 40 लाख कर दी गई है 2017 के बाद जीएसटी लागू होने से अकेले इटावा जिले में टैक्स कलेक्शन में करीब 360 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है

 

 

ऑनलाइन शॉपिंग के प्रभाव के चलते छोटे में रिटेल के व्यापारियों का कारोबार घटा है

इसलिए छोटे व रिटेल के व्यापारी पर

जीएसटी रजिस्ट्रेशन का दबाव न बनाया जाए

सरकार द्वारा जीएसटी स्लैब कम

किए जाने से 28% की दरें 18 परसेंट व 12%की दरें 5% रह गई है जिस वजह से व्यापारियों द्वारा अधिक जीएसटी दरों पर खरीदे गए माल को

कम जीएसटी दरों पर बेचा जा रहा है जिस कारण व्यापारियों का पैसा जीएसटी पोर्टल की आई टी सी अकाउंट मैं फसा है उस पैसे पर व्यापारी द्वारा बैंक को ब्याज देना पड़ता है इसलिए अनुरोध है टैक्स स्लैब कम किए जाने के कारण घटाए गये टैक्स का आईटीसी पोर्टल में बकाया पैसा व्यापारियों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाए

उपरोक्त रकम व्यापारी के खाते में वापस आने से बाजार में कारोबार में तेजी आएगी जिससे सरकार को भी राजस्व में फायदा होगा

50000 तक का माल खरीदने बेचने पर ई-वे बिल अनिवार्य है तथा बड़े कारोबारी पर ऑनलाइन बिलिंग के अनिवार्यता किया जा चुका है इसलिए सचल दस्तों की आवश्यकता नहीं है सचल दस्ते टेक्निकल आधार पर वह मानवीय भूलों के आधार पर गाड़ियों को रोककर आवश्यक रूप से पेनल्टी के रूप में कर जमा करा रहे हैं जिससे सरकार पर भी अनावश्यक मुकदमों का बोझ बढ़ता है छोटे व अनरजिस्टर्ड व्यापारियों को ज्यादा परेशानी होती

भ्रष्टाचार में व्यापारी उत्पीडन को बढ़ावा मिलता है इसलिए सचल दस्ते की व्यवस्था को तुरंत समाप्त कराया जाए इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सर्वेश सिंह चौहान, संरक्षक हाजी शंहशाह वारसी, जिला उपाध्यक्ष अशोक जाटव, युवा जिलाध्यक्ष रियाज अब्बासी, महिला जिला अध्यक्ष शकीला बेगम, महिला शहर अध्यक्ष श्रीमती पूर्वी सक्सेना,रेडीमेड ऐसोसिएशन के अध्यक्ष देव गुप्ता, महामंत्री मंजू लता द्विवेदी, ममता दुबे, सुमन,राखी सहित दर्जनों व्यापारी नेता मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर