Explore

Search

September 15, 2026 10:38 am

लेटेस्ट न्यूज़

वर्दी में दिखे देवदूत: एक्सीडेंट में घायल युवक की जान बचाने के लिए UP पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल

कन्नौज जिले के छिबरामऊ क्षेत्र से उत्तर प्रदेश पुलिस का एक अत्यंत सराहनीय और मानवीय चेहरा सामने आया है। जहाँ एक ओर लोग सड़क हादसों को देखकर कन्नी काट लेते हैं, वहीं कांस्टेबल मनी सिंह और अनुराग ने अपनी तत्परता से एक युवक की जान बचाकर यह साबित कर दिया कि खाकी केवल अनुशासन ही नहीं, बल्कि सेवा और हमदर्दी का भी प्रतीक है।

क्या है पूरी घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छिबरामऊ के ताजपुर रोड पर सोमवार देर शाम एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और तड़पने लगा। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

तत्काल बने संकटमोचक

उसी दौरान गश्त पर तैनात यू पी पुलिस के जांबाज कांस्टेबल मनी सिंह व अनुराग तुरंत मौके पर पहुँचे। उन्होंने बिना एम्बुलेंस का इंतजार किए समय की नजाकत को समझा और घायल युवक को तुरंत अपनी ही सरकारी गाड़ी में लादकर ‘सौ शैया चिकित्सालय’ पहुँचाया।

समय पर मिला उपचार

पुलिस कर्मियों की इस सक्रियता की वजह से घायल युवक को समय पर डॉक्टरी सहायता मिल सकी। अस्पताल के डॉक्टरों का भी मानना है कि यदि युवक को अस्पताल पहुँचाने में थोड़ी भी देरी होती, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी।

 

क्षेत्रीय लोगों का कहना है: “मनी सिंह और अनुराग जैसे सिपाहियों की वजह से ही आज आम जनता का पुलिस पर भरोसा बढ़ रहा है। उन्होंने सरकारी गाड़ी को ही एम्बुलेंस बनाकर जो कार्य किया है, वह बेहद प्रेरणादायक है।”

 

उत्तर प्रदेश पुलिस के इन दो जवानों के इस गौरवमयी कार्य की चर्चा अब पूरे जिले में हो रही है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस वीडियो को साझा कर पुलिस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

रिपोर्ट: (अब्दुल्लाह अख्तर)

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर