Explore

Search

November 4, 2026 6:23 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

यूपीयूएमएस में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

सैफई (इटावा) 12 जनवरी 2026उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रति कुलपति प्रोफेसर डॉ. रमाकांत एवं संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ आदेश द्वारा ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने से हुई।

इसके पश्चात ट्रॉमा सेंटर के प्रथम तल पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रति कुलपति प्रोफेसर डॉ. रमाकांत ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों से न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व को धर्म, मानवता और कर्म का सच्चा अर्थ समझाया। राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके प्रेरणादायक विचारों एवं आदर्शों से परिचित कराना है, ताकि वे कर्मठ बनकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

 

 

संकायाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आदेश कुमार ने भी स्वामी विवेकानंद के जीवन एवं दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों में निहित युवा शक्ति के महत्व को रेखांकित किया।

 

कार्यक्रम के दौरान एमबीबीएस छात्रों वरदान मल्होत्रा, मिनहाज अहमद, प्रीति कुमारी एवं प्रणव तिवारी, साथ ही पैरामेडिकल छात्रों अभिषेक शुक्ला एवं निर्भय सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों एवं उनसे जुड़े प्रेरक संस्मरणों पर प्रभावशाली व्याख्यान प्रस्तुत किए।

 

 

कार्यक्रम के अंत में स्पोर्ट्स एंड कल्चरल कमेटी के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. सोमेंद्र पाल सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा उपस्थित छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर डॉ. सोमेंद्र पाल डॉ दुर्गेश,डॉ अजय, डॉ सोनिया, डॉ नूपुर, डॉ निशा यादव सहित विश्वविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर