Explore

Search

November 2, 2026 12:48 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

January 5, 2026
Mohammed irfan

इबादुर्रहमान बने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री 

इटावा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी गुड्डू मंसूरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक शाहकमर स्थित व्यापारी मोहम्मद काशिफ़ के आवास

Read More »
Mohammed irfan

 “सम्पूर्ण समाधान दिवस” पर जिलाधिकारी एवं एसएसपी इटावा ने किया सीधा संवाद 

इटावा 05 जनवरी, 2026 तहसील सदर, इटावा जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से “सम्पूर्ण समाधान दिवस” (तहसील

Read More »
Mohammed irfan

मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच सीएम योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात,नड्डा और नितिन से भी करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार की सुबह अचानक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे।सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।योगी भाजपा अध्यक्ष

Read More »
Mohammed irfan

टीएसई अरशद ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के काटे चालान दी हिदायत

छिबरामऊ/कन्नौज–पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार एवं क्षेत्राधिकार यातायात प्रियंका वाजपेई के निर्देशन तथा प्रभारी यातायात रवि शंकर त्रिपाठी के प्रवेक्षण में 03

Read More »
Mohammed irfan

कन्नौज में भीषण सड़क हादसा 4 घायल 2 की मौत

रिपोर्ट अब्दुल्ला कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सलेमपुर गांव के सामने शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार

Read More »
Mohammed irfan

दिव्यांशी, भावना, दीपिका ने जीता यूनिवर्स मॉडल का ख़िताब  यूनिवर्स इटावा के साथ हुआ महोत्सव की प्रतिस्पर्धाओं का समापन

इटावा। इटावा महोत्सव के समापन से पहले यूनिवर्स मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन महोत्सव पंडाल में किया गया। कार्यक्रम के कनिष्ठ वर्ग में दिव्यांशी पाल ने

Read More »
Mohammed irfan

सदर विधायक सरिताभदोरिया के जन्मदिन पर 251 बूथअध्यक्षों को किया गया सम्मानित 

इटावा इटावा की लोकप्रिय सदर विधायक सरिता भदोरिया ने अपने जन्म दिवस पर एस आई आर पर दिन रात मेहनत करने वाले 443बूथअध्यक्षों को आमंत्रित

Read More »
Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर