Explore

Search

June 13, 2026 10:42 am

लेटेस्ट न्यूज़

टीएसई अरशद ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के काटे चालान दी हिदायत

छिबरामऊ/कन्नौज–पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार एवं क्षेत्राधिकार यातायात प्रियंका वाजपेई के निर्देशन तथा प्रभारी यातायात रवि शंकर त्रिपाठी के प्रवेक्षण में 03 माह बाद सोमवार को पुनः छिबरामऊ पहुंचने पर टीएसआई अरशद अली ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया।इस दौरान टीएसआई अरशद अली ने व्यावसायिक वाहनों के संचालन में दो ड्राइवरों की अनिवार्यता को लेकर व्यापक जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया।

अभियान के दौरान अरशद ने वाहन चालकों को लंबी दूरी की यात्रा और रात्रिकालीन संचालन के समय दो ड्राइवरों की तैनाती सुनिश्चित करने,वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा ओवरलोडिंग से बचने,नशे में वाहन न चलाने को लेकर जागरूक किया।

टीएसआई ने बताया कि थकान की स्थिति में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन सकता है,इसलिए समय-समय पर विश्राम बेहद जरूरी है। यातायात नियमों का पालन न करने पर टीएसआई ने 25 चालान किए।इसके साथ ही चालकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट वितरित कर नियमों का पालन करने का संकल्प भी दिलाया गया। वही भारी वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा के भीतर वाहन चलाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए।

यातायात पुलिस का कड़ा संदेश

सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी,ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर