Explore

Search

October 31, 2026 8:58 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

दिव्यांशी, भावना, दीपिका ने जीता यूनिवर्स मॉडल का ख़िताब  यूनिवर्स इटावा के साथ हुआ महोत्सव की प्रतिस्पर्धाओं का समापन

इटावा। इटावा महोत्सव के समापन से पहले यूनिवर्स मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन महोत्सव पंडाल में किया गया। कार्यक्रम के कनिष्ठ वर्ग में दिव्यांशी पाल ने विनर का खिताब जीता। इसके अलावा गार्गी राजपूत ने फस्ट रनर अप, काव्यांजलि ने सेकंड रनर अप बनकर बाजी मारी। मध्यम वर्ग में भावना धनगर विजेता रही। जबकि पारुल यादव फर्स्ट रनर अप व काजल पाल ने सेकंड रनर का ख़िताब अपने नाम किया। वरिष्ठ वर्ग में दीपिका सक्सेना ने यूनिवर्स का खिताब जीता। प्रतीक्षा राठौर ने फर्स्ट रनर अप व निहारिका भदौरिया सेकंड रनर अप चुनी गई। प्रतिभागियों ने इंट्रोडक्शन राउंड, कैटवॉक, क्विज व डांस राउंड के जरिए निर्णायकों को प्रभावित किया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका संगीता गौर, रेनू, खुशबू ने निभाई। अंत में विजेताओं को ताज, बुके, प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक संगीता गौर ने मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया का प्रतीक चिन्ह शॉल आदि भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर सहसंयोजक स्वाती गौर, शालिनी गौर, ओपी गौर, नेहा दीक्षित समेत बड़ी संख्या में आयोजन मंडल की टीम शामिल रही। कार्यक्रम का संचालन कृष्णा गौर ने किया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर