Explore

Search

November 2, 2026 1:40 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

सदर विधायक सरिताभदोरिया के जन्मदिन पर 251 बूथअध्यक्षों को किया गया सम्मानित 

इटावा इटावा की लोकप्रिय सदर विधायक सरिता भदोरिया ने अपने जन्म दिवस पर एस आई आर पर दिन रात मेहनत करने वाले 443बूथअध्यक्षों को आमंत्रित किया था जिसमें 251 भूत अध्यक्ष उपस्थित हुए सोल उड़ा कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने पूरे देश का माहौल बदल दिया है पूरे देश में जहां लोग नए वर्ष में गोवा जैसी जगह पर छुट्टी मनाने जाते थे आज मंदिरों में लंबी कटार लगी हुई है पूरे देश का माहौल सनातन में हो गया है इसी को कहा जाता है कि जैसा देश का राजा होता है वैसा हीप्रजा का आचरण हो जाता है इसी का परिणाम है कि आज हमारे सभी मंदिरों में नववर्ष पर लंबी-लंबी लाइन दिख रही है 

सदर विधायक सरिता भदोरिया ने जन्म दिवस के अवसर पर बाबा भोलेनाथ के दर्शन कुंडेश्वर मंदिर में जाकर किय जिला अस्पताल जाकर मरीज को फल बांटे आवास पर विभिन्न सामाजिक कार्य करने वाली विभूतियां को सम्मानित भी किया सुबह से ही उनके आवास पर बधाई देने वालों का ताता लगा रहा इस अवसर पर उन्होंने वरिष्ठ समाज सेवाओं को भी सम्मानित किया जिसमें प्रमुख रूप से विनोद चंद्र पांडे परशुराम गुप्ता अरुण दुबेओमप्रकाश गुप्ता शांति स्वरूप पाठक महेश दुबे राजेश त्रिपाठी पूरणमल दिवाकर दिवारीलाल पाल वीरेंद्र सिंह बाल्मिकजिसमें प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे जिला अध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्तापूर्व जिला अध्यक्ष अजय ठाकरे जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी जिला कोषाध्यक्ष संजू भदोरिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी एडवोकेट अश्वनी सिंह चौहान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष अरुणदुबे बेस्ट महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमपी सिंह तोमर रामशरण गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष ओम रतन कश्यप नवर्तमान मंडल अध्यक्ष विवेक गुप्ता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजू चौधरी कृपा नारायण तिवारीसमीर दोहर मंडल अध्यक्ष प्रमोद राठौड़ नया शहर मंडल अध्यक्ष चंदन मिश्रा मंडल अध्यक्ष एकदिल अभिषेक तिवारी बसरेहर मंडल अध्यक्ष सोनू बघेल अनुग्रह सेंगर अशोक चौहान टीटू व्यापारी नेता अनंत अग्रवाल चंदन पोरवाल व्यापारी नेता धर्मेंद्र जैन व्यापार मंडल की महिला जिला अध्यक्ष गुड्डी बाजपेई महिला अध्यक्ष अर्चना कुशवाहा नीतू नारायण मिश्रा रेनू भदोरिया आराधना जाटव प्रशांत दीक्षित प्रभाकर मिश्रा रवि किशन कश्यप अतुल पचौरी पंकज पचौरी अतिंद्र तिवारी प्रवीण तिवारी करण श्रीवास्तव राकेश पाल जोधा सिंह पाल बेंज सिंह पाल आदि प्रमुख रूप सेउपस्थित रहे

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर