Explore

Search

November 3, 2026 6:31 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल के तत्वावधान में प्रदर्शनी पंडाल में भव्य समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

इटावा पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल के तत्वावधान में इटावा प्रदर्शनी पंडाल में भव्य समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता में बालिकाओं की कुल 13 टीमों ने भाग लिया, जबकि बालकों की 15 टीमों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

बालिका वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नारायण कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान रेडवुड ग्लोबल स्कूल को तथा तृतीय स्थान अर्चना मेमोरियल स्कूल को प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, एस.एस. मेमोरियल सैफई एवं प्रियंशी संस्कार वैली की बालिका टीमों को उनके सराहनीय प्रदर्शन हेतु सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।

बालक वर्ग में एस.एस. मेमोरियल सैफई की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल तथा तृतीय स्थान अर्चना मेमोरियल स्कूल को प्राप्त हुआ। वहीं पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल एवं कृष्णा एकेडमी की बालक टीमों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर/मैनेजर डॉ. कैलाश चंद्र यादव ने सभी अतिथियों, प्रतिभागी विद्यालयों एवं छात्र-छात्राओं का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ. यादव द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी विजेता एवं प्रतिभागी टीमों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार तोमर ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि समूह नृत्य जैसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में अनुशासन, टीमवर्क एवं सांस्कृतिक मूल्यों को विकसित करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

इस कार्यक्रम का शुभारंभ इटावा जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने इस अवसर पर छात्र छात्राओं की कला की प्रशंसा की एवं पढ़ाई के साथ साथ पाठ सेगामी क्रियाओं में प्रतिभागता करने पर जोर दिया।

 

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सीटीओ डोगरा शक्तिजी ,डॉ॰ शैलेन्द्र शर्मा प्राचार्य हैवराड डिग्री कॉलेज ,सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ मुकेश, एचएन कॉलेज के प्रबंधक पवन, चित्रगुप्त कॉलेज के प्राचार्य डॉ उमेश, पुलिस मॉडर्न स्कूल के प्रिंसिपल अभिषेक सक्सेना, थियोसॉफ्ट के प्रिंसिपल अनूप मिश्रा ,एसएस मेमोरियल सैफई के प्रिंसिपल डॉ एसएन यादव, रेडवुड के प्रिंसिपल विवेक श्रीवास्तव एवं नारायण कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ॰ धर्मेंद्र शर्मा, मनीष सहाय ,भारत विकास परिषद तुलसी के पदाधिकारीगण ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई एवं छात्र छात्राओं को शुभाशीष प्रदान की।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधन, आयोजन समिति, निर्णायक मंडल, सभी प्रतिभागी विद्यालयों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों एवं सहयोगी स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल परिवार की ओर से इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी आगंतुकों एवं सहभागियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर