Explore

Search

September 14, 2026 3:30 am

लेटेस्ट न्यूज़

भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा इटावा का निःशुल्क चाय वितरण कार्यक्रम का पांचवां दिन

इटावा। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा इटावा ने अपने सेवा कार्य से 26 दिसम्बर से 14 जनवरी तक अति शीतकाल में एल. आई. सी. आफिस के सामने ( निकट शास्त्री चौराहा ) निर्धन, असहाय और राहगीरों को निःशुल्क चाय वितरण पांचवें दिन भी जारी रहा। नारायण वैंकट हाल में प्रातः 8.30 बजे परिषद् सदस्यों के आर्थिक सहयोग से ओम नारायण शुक्ला की देखरेख में चाय तैयार कर स्टाल लगाकर लोगों में चाय वितरित की जाती है।

इस अवसर पर प्रान्तीय अध्यक्ष इन्द्र नारायण पाण्डेय, पूर्व प्रान्तीय महासचिव संजय मिश्रा, शाखा अध्यक्ष हरी शंकर त्रिपाठी, सह सचिव नन्द कुमार यादव,ओम नारायण शुक्ला, शैलेश कुमार पाठक, राज शेखर तिवारी, लालजी प्रसाद दुबे, राजीव लोचन दीक्षित, नरेन्द्र बहादुर सिंह कुशवाह, ओम प्रकाश तिवारी, भारत सिंह शाक्य ने उपस्थित रहकर चाय वितरण में सहयोग प्रदान किया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर