Explore

Search

November 3, 2026 4:21 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

न‌ए साल पर हाड़ कंपाने वाली ठंड से लखनऊ वालों सावधान,अगले तीन दिन तक नहीं राहत,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से वहां से आ रही सर्द पछुआ हवाओं से यूपी के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।कई जिलों में घने कोहरे की से दृश्यता भी प्रभावित हो रही है।सूबे की राजधानी लखनऊ में इन दिनों हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है।नए साल के मौके पर राजधानी और आसपास के जिलों में ठंड का प्रकोप रहेगा।मौसम विभाग ने नए साल पर सीवियर कोल्ड डे की चेतावनी भी जारी की है। 

 

मौसम विभाग ने 37 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट किया जारी

 

मौसम विभाग ने आज यूपी के 37 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।साथ ही प्रयागराज,वाराणसी, कानपुर समेत 12 जिलों में दिन के तापमान में भारी गिरावट की चेतावनी दी गई है।पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई इलाकों में ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है।

 

पूर्वी यूपी में ऑरेंज अलर्ट

 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि पूर्वी यूपी में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी,जिससे वहां दो दिनों का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।उन्होंने बताया कि अगले तीन दिनों तक प्रदेश में ठंड और गलन बनी रहेगी।वहीं पश्चिमी यूपी में 1 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है।

 

लखनऊ में भी शीतलहर

 

राजधानी लखनऊ में शीतलहर का दौर जारी है।सुबह से बादल छाए हुए हैं और लगभग 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चल रही हैं।कोल्ड डे की वजह से बाहर निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।हालांकि बीच-बीच में हल्की धूप निकल रही थी,लेकिन उससे कोई खास राहत नहीं मिली।

 

इन जिलों में सीवियर कोल्ड डे

 

मौसम विभाग के मुताबिक प्रयागराज,वाराणसी,भदोही, बहराइच,सीतापुर,हरदोई,कानपुर नगर,उन्नाव,लखनऊ,

बाराबंकी,रायबरेली और अयोध्या सहित आसपास के इलाकों में अत्यंत शीत दिवस की संभावना बनी हुई है।भीषण शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों को 1 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं,जिससे स्कूल जाने वाले छात्रों को राहत मिली है।

 

अगले तीन दिन तक राहत नहीं

 

मौसम विभाग ने साफ किया है कि अगले तीन दिनों तक ठंड और कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।यूपी के ज्यादातर हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा और लोगों को अभी कुछ दिन और सर्दी की मार झेलनी पड़ेगी।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर