Explore

Search

June 13, 2026 8:15 am

लेटेस्ट न्यूज़

सजनी दुल्हन, संवरी तकदीर: इटावा में ब्राइडल मेकअप प्रशिक्षण ने दिए रोजगार के रंग

वसुप्रदा स्किल वेलफेयर सोसाइटी के कौशल विकास केंद्र में प्रशिक्षण सफल, DPMU इटावा ने युवाओं को सौंपे प्रमाण पत्र

इटावा। दुल्हनों के सौंदर्य को निखारने वाली यहाँ की युवतियाँ अब खुद के भविष्य को भी संवार रही हैं। वसुप्रदा स्किल वेलफेयर सोसाइटी के कौशल विकास केंद्र में आयोजित “Bridal Fashion & Portfolio Make-Up Artist” प्रशिक्षण कार्यक्रम ने युवाओं को न सिर्फ हुनर दिया, बल्कि आत्मनिर्भरता की नई राह भी दिखाई।

संस्थापक इरशाद हुसैन =9045634040

22 दिसंबर, 2025 को आयोजित प्रमाण पत्र वितरण समारोह में DPMU इटावा के विवेक कुलश्रेष्ठ ने सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके हौसलों को पंख लगाए। इस दौरान उन्होंने कहा, “यह प्रशिक्षण युवाओं के भविष्य निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा और रोजगार सृजन को नई गति देगा।”

 

क्या था प्रशिक्षण का मकसद?

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं महिलाओं को व्यावसायिक कौशल से लैस कर आत्मनिर्भर बनाना था। प्रतिभागियों को ब्राइडल मेकअप, फैशन मेकअप, स्किन केयर, सेफ्टी मानकों तथा पोर्टफोलियो मेकअप की बारीकियों से रूबरू कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान न सिर्फ सैद्धांतिक, बल्कि व्यावहारिक प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया, ताकि प्रतिभागी सीधे रोजगार या स्वरोजगार से जुड़ सकें।

 

प्रतिभागियों ने जताई खुशी

प्रशिक्षण में शामिल युवाओं ने इसे अपने करियर की दिशा बदलने वाला कदम बताया। एक प्रशिक्षणार्थी ने कहा, “यह प्रशिक्षण न सिर्फ हमें तकनीकी रूप से सक्षम बनाता है, बल्कि आत्मविश्वास भी देता है कि हम अपने पैरों पर खड़े हो सकते हैं।”

 

वसुप्रदा स्किल वेलफेयर सोसाइटी के इस पहल ने न सिर्फ स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने का काम किया है, बल्कि कौशल विकास के माध्यम से समाज की आर्थिक बुनियाद मजबूत करने की दिशा में भी एक सराहनीय कदम उठाया है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर