Explore

Search

November 3, 2026 4:32 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना अध्यक्ष ने व्यापारियों के साथ की गोष्ठी

इटावा थाना फ्रेंड्स कॉलोनी मैं व्यापारी गोष्टी कर थाना अध्यक्ष ने व्यापारियों को सुरक्षा का दिलाया भरोसा  

व्यापारिक गोष्ठी को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष अमित मिश्रा ने व्यापारियों की समस्याओं और सतर्कता को लेकर व्यापारियों को जागरूक रहने अनुरोध किया भविष्य में कोई भी समस्या आने पर पूरी निष्ठा से सहयोग देने का आश्वासन दिया

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल युवा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा की व्यापार गोष्ठी ऐसे ही थाना फ्रेंड्स कॉलोनी में आयोजित होती रहे गोष्टी मैं प्रमुख रूप से युवा जिला अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता युवा जिला उपाध्यक्ष रवि कश्यप जिला उपाध्यक्ष अवधेश दुबे जिला उपाध्यक्ष राजीव पाल नगर उपाध्यक्ष हरेंद्र भदोरिया युवा नगर अध्यक्ष मुकेश दुबे मंडी अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा कपिल पाठक गोविंद कृष्णा भदोरिया आशीष तिवारी आदि व्यापरिजन सम्मिलित हुए

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर