Explore

Search

June 15, 2026 6:02 pm

लेटेस्ट न्यूज़

छिबरामऊ में खेत से महिला की अधजली लाश मिलीः चेहरा जला होने से पहचान मुश्किल, पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

 

ब्रेकिंग कन्नौज से अब्दुल्लाह कि रिपोर्ट

छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के निगम गांव मोड़ पर एक खेत से अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला का चेहरा बुरी तरह जला हुआ था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना छिबरामऊ के निगम मंडी निगम गांव के मोड़ के पास हुई। सुबह जब स्थानीय लोग खेतों की ओर जा रहे थे, तभी एक किसान ने महिला का जला हुआ शव देखा। इस खबर से इलाके में सनसनी फैल गई।

 

ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा है कि महिला को जिंदा जलाया गया है ताकि उसकी पहचान न हो सके। नौली गांव निवासी डॉ. रजनीश दुबे ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे।उन्होंने अधजला शव देखा और कहा कि यह कहना जल्दबाजी होगी कि महिला स्थानीय क्षेत्र की है या उसे किसी दूरदराज इलाके से लाकर घने कोहरे के बीच जिंदा जलाया गया है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द महिला की पहचान कर इस रहस्य को सुलझाने की अपील की है।

 

SP ने बताया कि सूचना मिलने पर वे तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। महिला की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के सभी थानों को सूचित किया गया है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर