Explore

Search

November 3, 2026 2:59 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

चोरियों पर रोक और ख़ुलासे की माँग,,रात्रि पुलिस गश्त बढ़ाई जाए 

इटावा आज पुलिस लाइन नवीन सभागार में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक एस पी सिटी अभयनाथ तिपाटी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वैटक में सिटी मजिस्ट्रेट सिओ सिटी उपस्थित रहे 

 

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने कहा सर्दी कोहरे में आपराधिक घटनाओं की आशंका और बढ़ जाती है इसलिए जिले में रात्रि पुलिस गश्त बढ़ायी जाए

 

युवा जिला महामंत्री रजीत कुशवाह ने कहा शहर के प्रमुख चौराहों पर अलाव जलाए जाए जिससे राहगीर एवं यात्रियों को एवं रात्रि सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को राहत मिल सके

 

महिला जिला संरक्षक सुशीला राजावत जिलाध्यक्ष अर्चना कुशवाह ने कहा साइबर अपराध साइबर ठगी उद्यमियों और व्यापारियों से हो रही है साइबर अपराध के बारे में प्रशासन को

जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करें तो इससे सतर्कता और बढ़ेगी

बैठक में लल्लू वारसी मोहम्मद उवैश मुसतकीम विजय चौधरी उमेश कुशवाह आदि मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर