Explore

Search

April 15, 2026 2:43 am

प्रदर्शनी पंडाल में दिव्यांग जन सम्मेलन का हुआ आयोजन, विकलांग आरक्षण, पेंशन सहित अन्य सुविधाओं को बढ़ाने की उठी मांग

इटावा- प्रदर्शनी पंडाल में जिला विकलांग ऐसोसिएशन के तत्वावधान में दिव्यांग जन सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिला विकलांग कल्याण अधिकारी श्री लक्ष्मी कांत त्रिपाठी मौजूद रहे, सर्वप्रथम सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित, बलिष्ठ पत्रकार खादिम अब्बास सहित विकलांग ऐसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार जाटव, महामंत्री संतोष त्रिवेदी, संरक्षक ओमप्रकाश गुप्ता ने किया,

मुख्य वक्ता के तौर पर मौजूद नरेश प्रताप सिंह धनकर ने दिव्यांग बंधुओं की विभिन्न समस्यायों को उठाया, जिसमें आरक्षण चार प्रतिशत से बढ़ाकर कर दस प्रतिशत करने, विकलांग पेंशन बढ़ाने, हाऊस टैक्स, वाटर टैक्स माफ करने, सभी दिव्यांग जनों का बीपीएल कार्ड आदि बनाये जाने की मांगे प्रमुख हैं,इस संबंध में ऐसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन भी जिला विकलांग कल्याण अधिकारी को सौंपा

सम्मेलन में जिले भर से आए दिव्यांग जनों को कमेटी द्वारा शाल पहना कर सम्मानित भी किया गया

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नीरज यादव,यासीन अंसारी,लवी वर्मा, व्यापार मंडल की महिला जिला अध्यक्ष गुड्डी बाजपेई, मंजू लता द्विवेदी, शकीला बेगम, लक्ष्मी नारायण कश्यप, धर्मेन्द्र यादव, जीतू शाक्य, सुनीता मिश्रा,रेनू यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर